रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार, परीक्षा के 24 घंटे के भीतर जारी की आंसर-की, नया कीर्तिमान

Last Updated:August 24, 2026, 23:03 IST

UPSSSC Answer Key: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पारदर्शी और शुचितापूर्ण परीक्षा प्रणाली को बढ़ावा देते हुए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. आयोग ने 23 अगस्त 2026 को आयोजित ‘सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा’ की प्रोविजनल उत्तर कुंजी परीक्षा समाप्त होने के महज 24 घंटे के भीतर जारी कर दी है. इस त्वरित कार्रवाई से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है. उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी 30 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं. सरकार की इस पारदर्शिता से युवाओं का परीक्षा प्रणाली पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है.

रिकॉर्ड 24 घंटे के अंदर यूपीएसएसएससी का आंसर-की जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वादे के अनुसार पारदर्शी, निष्पक्ष और शुचितापूर्ण परीक्षा प्रणाली को स्थापित करने की दिशा में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है. आयोग ने हाल ही में संपन्न हुई ‘सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा’ की प्रोविजनल उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) परीक्षा समाप्त होने के महज 24 घंटे के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है. सरकारी नौकरियों की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए यह अपने आप में एक मिसाल है.

आयोग की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त 2026 को सफलतापूर्वक कराया गया था. परीक्षा संपन्न होने के ठीक एक दिन बाद ही उत्तर कुंजी जारी कर देना यह साबित करता है कि आयोग प्रशासनिक कार्यों में कितनी तेजी और पारदर्शिता के साथ काम कर रहा है.

30 अगस्त तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी आंसर-की
UPSSSC द्वारा जारी इस प्रोविजनल उत्तर कुंजी को लेकर उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि यह उत्तर कुंजी 30 अगस्त 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. जो अभ्यर्थी इस मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, वे तय समयसीमा के भीतर वेबसाइट पर जाकर अपने प्रश्नों और उत्तरों का मिलान कर सकते हैं. यदि किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति (Objection) दर्ज करानी हो, तो परीक्षार्थी आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित अवधि में अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं.

यूपीएसएसएससी मेन परीक्षा में पकड़ा गया था ‘मुन्ना भाई’

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा के दौरान फिल्म ‘मुन्ना भाई’ पकड़ा गया था. बनियान की जेब में एडवांस ब्लूटूथ के साथ पकड़ गया था. यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के महानगर स्थित दयानंद कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से ब्रजेश कुमार यादव नामक अभ्यर्थी को ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था. आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने परीक्षा पास कराने के लिए रमेश चंद्र पटेल नामक शख्स को 10 लाख रुपये एडवांस दिए थे, जिसने खास तौर पर सिली गई पॉकेट वाली जैकेट और ब्लूटूथ डिवाइस मुहैया कराई थी. एसटीएफ अब इस पूरे सॉल्वर गैंग और अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश में जुटी है.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ेंLocation :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

August 24, 2026, 22:49 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति