UPSSSC: परीक्षा के 24 घंटे में आंसर-की जारी, जानिए यूपी में पहले कब-कब हुआ ऐसा?

Last Updated:August 24, 2026, 23:26 IST

UPSSSC Answer Key 2026: परीक्षा के बाद आंसर-की के लिए लंबा इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों को UPSSSC ने इस बार ज्यादा इंतजार नहीं कराया.23 अगस्त को हुई सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तर) मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 24 अगस्त को ही जारी कर दी गई यानी परीक्षा खत्म होने के अगले दिन ही उम्मीदवार अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं हालांकि यूपी में परीक्षा के अगले दिन आंसर-की जारी होने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले लेखपाल और जूनियर इंजीनियर मुख्य परीक्षा में भी आयोग ऐसा कर चुका है.

ख़बरें फटाफट

UPSSSC Answer Key 2026,UPSSSC Lower PCS Answer Key 2026: यूपीएसएसएससी परीक्षा की आंसर की जारी.

UPSSSC Answer Key 2026: UPSSSC ने 23 अगस्त 2026 को आयोजित सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तर) मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की अगले ही दिन यानी 24 अगस्त को जारी कर दी. परीक्षा के सिर्फ एक दिन बाद उत्तर कुंजी मिलने से अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों का अंदाजा लगा सकते हैं हालांकि यूपी में परीक्षा के अगले दिन आंसर-की जारी होने का यह पहला मामला नहीं है. आयोग पहले भी कुछ परीक्षाओं में इतनी तेजी दिखा चुका है.

लेखपाल परीक्षा में भी अगले दिन मिली थी आंसर-की

इसका हालिया उदाहरण UPSSSC लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 है. लेखपाल मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 मई 2026 को किया गया था. इसके अगले ही दिन यानी 22 मई 2026 को आयोग ने प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी थी.आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों का मिलान करने और संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने का मौका मिला था. इसके साथ ही उत्तर कुंजी में किसी जवाब को लेकर आपत्ति होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज कराने का भी अवसर दिया गया था.

जूनियर इंजीनियर परीक्षा में भी रहा यही पैटर्न

UPSSSC की जूनियर इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा 2024 में भी आयोग ने परीक्षा के अगले दिन प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की थी. यह परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित हुई थी जबकि इसकी प्रोविजनल आंसर-की 4 मई 2026 को जारी कर दी गई.इस मामले में भी अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी देखने और किसी उत्तर पर आपत्ति होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था.

अब Lower PCS में भी अगले दिन आंसर-की

अब सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तर) मुख्य परीक्षा 2026 में भी यही देखने को मिला है. 23 अगस्त को परीक्षा हुई और 24 अगस्त को प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई.आयोग के मुताबिक यह उत्तर कुंजी 30 अगस्त 2026 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. अभ्यर्थियों को इस दौरान अपने उत्तरों का मिलान कर लेना चाहिए और अगर किसी उत्तर को लेकर आपत्ति है तो आयोग के निर्देश के अनुसार तय समय में उसे दर्ज करना चाहिए.

अभ्यर्थियों के लिए क्यों अहम है जल्दी आंसर-की आना?

परीक्षा के बाद आंसर-की का इंतजार अभ्यर्थियों के लिए काफी अहम होता है. उत्तर कुंजी जल्दी जारी होने से उम्मीदवारों को अपने संभावित स्कोर का अंदाजा जल्दी मिल जाता है. इससे उन्हें यह समझने में भी मदद मिलती है कि वे चयन की संभावित दौड़ में कहां खड़े हैं.वहीं प्रोविजनल आंसर-की में किसी उत्तर को गलत मानने वाले अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी मिलता है. आयोग इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद जरूरत के अनुसार संशोधित या अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर सकता है.

क्या ऐसा पहली बार हुआ है?

यूपी में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी कई परीक्षाओं के 24 घंटे के भीतर आंसर-की जारी हुई है. लेखपाल मुख्य परीक्षा और जूनियर इंजीनियर मुख्य परीक्षा में भी आयोग परीक्षा के अगले दिन प्रोविजनल आंसर-की जारी कर चुका है. Lower PCS मुख्य परीक्षा के मामले में भी परीक्षा के अगले दिन उत्तर कुंजी जारी होने से यह जरूर साफ है कि आयोग ने आंसर-की जारी करने की प्रक्रिया में तेजी दिखाई है. इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा के बाद अपने प्रदर्शन का आकलन करने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी (Network18 Digital)में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पिछले 16 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इस दौरान प्रिंट, डिजिटल और टेलीविजन मीडिया में काम कर…

और पढ़ेंFirst Published :

August 24, 2026, 23:26 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति