‘फेवर के बावजूद स्वीपर की नौकरी नहीं मिली’, राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत

Last Updated:September 14, 2026, 18:10 IST

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार उनका एक बयान कंगना रनौत को नागवार गुजरा है. राखी ने एक पॉडकास्ट में कंगना और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी को लेकर कुछ ऐसे पर्सनल और आपत्तिजनक कमेंट कर दिए, जिसके बाद कंगना ने उन्हें करारा जवाब दिया. कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए राखी पर जमकर निशाना साधा और यहां तक कह दिया कि ‘फेवर’ मिलने के बावजूद उन्हें स्वीपर की नौकरी तक नहीं मिली.

कंगना ने कसा राखी पर तंज

नई दिल्ली. बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने राखी सावंत के एक बयान पर जमकर पलटवार किया है. राखी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कंगना और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी को लेकर आपत्तिजनक और पर्सनल कमेंट किए थे. इसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए राखी को जवाब दिया.

कंगना इंडस्ट्री में अपने बेबाक बयानों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं. अक्सर वह अपने बयान में कुछ ऐसा कह देती हैं कि उनके वीडियो सोशल मीडिय पर छा जाते हैं. इस बार उन्होंने राखी को करारा जवाब दिया और चर्चा में आ गई हैं.

सफल महिलाओं पर सवाल उठाते हैं लोग

कंगना का ये बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों के बीच जुबानी जंग चर्चा में आ गई है. कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि राखी ही नहीं, बल्कि कई ऐसे लोग हैं जो किसी सफल महिला को देखकर उसके चरित्र पर सवाल उठाने लगते हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी जलन, नाकामी और ईगो को सही ठहराने के लिए सफल महिलाओं पर पर्सनल अटैक करते हैं. कंगना ने आगे लिखा कि महिलाओं को इस तरह के लगातार होने वाले हमलों से खुद को कमजोर या अपमानित महसूस करना बंद कर देना चाहिए. हर बार खुद को सही साबित करने के लिए सफाई देना जरूरी नहीं है.

कंगना पर किया जमकर वार

इसके बाद कंगना ने राखी पर सीधे तौर पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘राखी ने सफलता के लिए चाहे जितने भी ‘फेवर’ किए हों, उससे उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ और वह एक स्वीपर की नौकरी तक हासिल नहीं कर पाईं.कंगना ने आगे कहा कि ऐसी नौकरी के लिए भी कुछ क्वालिटी और टैलेंट की जरूरत होती है. कंगना यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि फेवर मिले या न मिले, राखी कहीं नहीं जाने वाली हैं. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि राखी उनकी रील्स देखते हुए रोती रहें.

बता दें कि ये पूरा विवाद राखी सावंत के एक पॉडकास्ट में दिए गए बयान के बाद शुरू हुआ. बातचीत के दौरान राखी ने बीजेपी नेताओं को लेकर कई आपत्तिजनक और यौन संकेत वाले कमेंट किए. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. राखी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कंगना रनौत और स्मृति ईरानी का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि आखिर इन महिलाओं को मंत्री बनाने के लिए उन्हें क्या खास मिला. इसी दौरान राखी ने कुछ ऐसे कमेंट भी किए, जिन पर सोशल मीडिया पर काफी विवाद देखने को मिला.

About the Author

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 14, 2026, 18:10 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति