Last Updated:August 25, 2026, 07:20 IST
Blue Line To Aqua Line Skywalk: नोएडा में सेक्टर 51-52 मेट्रो स्टेशन के बीच बन रहा स्काईवॉक मंगलवार से आम लोगों के लिए आज से शुरू हो जाएगा. इसको शुरू करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इसको एयरपोर्ट के तर्ज पर तैयार किया गया है. इसमें कुल 10 ट्रैवलेटर लगाए गए हैं.
नोएडा के ब्लू लाइन से एक्वा लाइन जाने के लिए तैयार स्काईवॉक आज से शुरू हो जाएगा.
नोएडाः दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-51 और सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के बीच बनकर तैयार हुआ स्काईवॉक मंगलवार से शुरू हो जाएगा. इसके चालू होने से कुछ लोगों को राहत मिलेगी. नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने वैसे तो सिविल विभाग के अधिकारियों को 16 अगस्त से शुरू करने के निर्देश दिए गए थे. इसके अलावा प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. लोगों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट की तरह ट्रेवलेटर भी लगाए गए हैं.
6 महीने में तैयार होना था स्काईवॉक, लग गए तीन साल
बता दें कि इस स्काईवॉक का निर्माण साल 2023 में शुरू हुआ था. वैसे तो 6 महीने में बनकर तैयार होना था. लेकिन इसे तैयार होने में करीब तीन साल लग गए हैं. स्काईवॉक के सेक्टर-51 स्टेशन की तरफ जोड़े जाने वाली जगह में बदलाव के चलते सात से आठ महीने तक काम बंद पड़ा रहा. नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि यह स्काईवॉक 460 मीटर लंबा है और पूरी तरह से एसी युक्त है.
VIDEO | Noida: The long-awaited air-conditioned skywalk connecting the Sector 52 metro station (Delhi Metro Blue Line) and the Sector 51 metro station (Noida Metro Aqua Line) is scheduled to open to the public on Tuesday, featuring airport-style travelators for a seamless… pic.twitter.com/ooCorIF0DM
50-50 मीटर पर लगाए गए हैं 10 ट्रैवलेटर
बताया जा रहा है कि इसे दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार किया गया है, जिसमें 50-50 मीटर पर 10 ट्रैवलेटर लगाए गए हैं. इनमें से 5 ट्रैवलेटर एक तरफ से और दूसरी तरफ से भी पांच ट्रैवलेटर चलेंगे. इससे यात्रियों के दोनों स्टेशनों के बीच जाने में कोई कठिनाई नहीं होगी और न ही स्टेशन बदलने के लिए नीचे उतरना पड़ेगा.
About the Author
Prashant RaiChief Sub Editor
Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ेंLocation :
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
First Published :
August 25, 2026, 07:15 IST











