मिथुन का 1.5 एकड़ में फैला बंगला, रहते हैं 22 कुत्ते, हर सदस्य के लिए कॉटेज

Last Updated:September 14, 2026, 17:12 IST

Mithun Chakraborty Bungalow: अभिनेता से राजनेता बने मिथुन चक्रवर्ती ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सुनहरा दौर देखा है. कई रिकॉर्ड्स बनाए तो नेशनल अवॉर्ड तक जीता. इन दशकों में उन्हें जनता का खूब प्यार मिला. एक वक्त था जब उन्होंने बिना गॉडफादर अपने करियर को शुरू किया और खूब संघर्ष किया.

कभी वो समय भी था जब मिथुन चक्रवर्ती सड़कों पर सोते तो सफाई तक करनी पड़ी. मगर उनकी कड़ी मेहनत और टेलेंट ही उन्हें सुपरस्टार बनाने में कामयाब रहा. आज वह कई प्रॉपर्टीज के मालिक हैं. इनमें से एक है मड आईलैंड वाला बंगला. जिसकी आजकल खूब चर्चा हो रही है. (फोटो साभार: Insta/mimohchakraborty)

डेढ़ एकड़ में फैला मिथुन चक्रवर्ती का ये बंगला न सिर्फ बड़ा है बल्कि इसमें हर परिवार के सदस्य के लिए अलग कॉटेज भी है. यहां फिल्मों की शूटिंग के लिए स्टूडियो भी है. जिम से लेकर पेट के लिए भी जगह है. (फोटो साभार: Insta/mimohchakraborty)

मिथुन चक्रवर्ती के बंगले के पीछे की कहानी को हाल में ही उनके छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने बताया. पिंकविला के साथ बातचीत में उन्होंने मड आईलैंड वाले बंगले को दिखाया और घर की यादों को भी ताजा किया. लगभग 65,000 वर्ग फुट में फैले इस बंगले में परिवार के हर सदस्य के लिए अलग कॉटेज है. (फोटो साभार: Insta/mimohchakraborty)

Add News18 as
Preferred Source on Google

इतना ही नहीं 22 पालतू जानवर भी रहते हैं. जहां उनका पूरा ख्याल रखा जाता है. हरियाली भी देखने को मिलती है तो साज सज्जा का भी खास ख्याल रखा गया है. यहां एक पूरा स्टूडियो भी है जहां फिल्मों की शूटिंग चलती है. इसके लिए स्टार्स से लेकर क्रू मेंबर्स के रहने का स्पेस भी है. (फोटो साभार: Insta/mimohchakraborty)

मिथुन चक्रवर्ती के इस बंगले का नाम बड़े बेटे मिमोह चक्रवर्ती के नाम पर रखा गया है. सुपरस्टार ने ये बंगला 1985 में अपने बड़े बेटे मिमोह के जन्म के कुछ महीनों बाद खरीदा था. इसलिए घर का नाम भी बेटे के नाम पर रखा. (फोटो साभार: Insta/mimohchakraborty)

नमाशी ने बताया कि कुछ सालों के लिए उनका पूरा परिवार ऊटी भी शिफ्ट हो गया था. जहां वह साल 2007 तक रहे. इसके बाद वह फिर से मुंबई लौट आए और मड आईलैंड वाले बंगले में ही रहने लगे. इससे पहले वह यहां छुट्टियां मनाने के लिए आते थे. लेकिन फिर परिवार ने तय किया कि वह यहीं रहेंगे. फैमिली ने अपने हिसाब से इसे दोबारा बनवाया. आज भी परिवार यहीं रहता है. अपने कामकाज के लिए सब बाहर आते जाते जरूर हैं लेकिन मूल घर यही है. (फोटो साभार: Insta/mimohchakraborty)

इतने बड़े घर में हरे-भरे पेड़ पौधे भी खूब देखने को मिलते हैं. इसका कारण है कि मिथुन चक्रवर्ती को बागवानी करना खूब पसंद है. जब भी एक्टर फ्री होते हैं तो ऐसा करना पसंद करते हैं. यहां 22 कुत्ते भी रहते हैं. (फोटो साभार: Insta/mimohchakraborty)

नमाशी चक्रवर्ती ने इंटरव्यू में बताया कि जब मिथुन चक्रवर्ती मुंबई आए थे तो उनके पास रहने को घर नहीं था. ऐसे में उन्होंने 15 दिन फॉक्सवैगन बीटल में बिताए थे. ऐसे में वह इस गाड़ी को आज भी अपना पहला घर मानते हैं. (फोटो साभार: Insta/mimohchakraborty)

स्टारकिड ने बताया कि हर सदस्य के लिए क्यों अलग कॉटेज बनाया है? उनके पिता मिथुन चक्रवर्ती और दादा का मानना है कि हर सदस्य के पास अपना खुद का स्पेस जरूर होना चाहिए. इसमें एक खास जिम भी है. साथ ही मेहमानों के लिए भी एक कॉटेज है तो एक कॉटेज ऑफिस के कामकाज के लिए. (फोटो साभार: Insta/mimohchakraborty)

इस बंगले की यादों को यादों को ताजा करते हुए उन्होंने बताया कि एक वक्त था कि मिथुन चक्रवर्ती अपने इस बंगले पर दिवाली पार्टी भी रखते थे. जहां धर्मेंद्र और जीतेंद्र जैसे तमाम सुपरस्टार्स शिरकत करते थे. घर के आंगन को पार्टी हॉल में तब्दील कर दिया जाता था. (फोटो साभार: Insta/mimohchakraborty)

आज के समय में इस बंगले में मिथुन चक्रवर्ती के तमाम सम्मानों को जगह दी गई है तो एक हिस्सा पूरी तरह बुकिंग के लिए उपलब्ध है. मड आईलैंड का बंगला प्रोफेशनली शूटिंग और शादियों के लिए भी बुकिंग के लिए दिया जाता है. (फोटो साभार: Insta/mimohchakraborty)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.First Published :

September 14, 2026, 17:12 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति