अगला ‘सचिन’ बनाने की तैयारी…15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर BCCI की पैनी नजर

होमखेलक्रिकेट

अगला ‘सचिन’ बनाने की तैयारी…15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर BCCI की पैनी नजर

Last Updated:September 04, 2026, 17:02 IST

Vaibhav sooryavanshi BCCI News: वैभव सूर्यवंशी पर बीसीसीआई की पैनी नजर है. इंटरनेशनल क्रिकेट मेंइंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती असफलता के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर 200 से अधिक रन बनाकर ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बने वैभव को बोर्ड सचिन तेंदुलकर की तरह लंबी पारी खेलते देखना चाहता है. मैदान पर उनके आक्रामक मिजाज और भविष्य की तैयारी को लेकर वीवीएस लक्ष्मण के मार्गदर्शन में काम जारी है.

वैभव सूर्यवंशी को अगला सचिन तेंदुलकर बनाना चाहता है बोर्ड.

नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी आज हर किसी की जुबां पर हैं. उम्र भले ही कम हो, लेकिन मैदान पर बल्ले की गूंज इतनी बुलंद है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनमें भविष्य के ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर की झलक देखनी शुरू कर दी है. महज पांच इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाले इस युवा बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज से भारतीय क्रिकेट को जो उम्मीदें हैं, वह साधारण नहीं हैं.

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के इस अभूतपूर्व सफर को गति मिली इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के धमाकेदार सीजन से. राजस्थान रॉयल्स की गुलाबी जर्सी में मैदान पर उतरे इस किशोर बल्लेबाज ने स्थापित गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए पूरे सीजन में 776 रन कूट डाले. सर्वोच्च रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में ‘ऑरेंज कैप’ पर कब्जा करने के साथ ही वैभव ने कई व्यक्तिगत पुरस्कार अपने नाम किए. इसी सनसनीखेज प्रदर्शन ने बहुत कम उम्र में उनके लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम के दरवाजे खोल दिए.

वैभव सूर्यवंशी को अगला सचिन तेंदुलकर बनाना चाहता है बोर्ड.

असफलता से सीखा और जिम्बाब्वे में मचाया धमाल
हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दबाव अलग ही होता है. इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू सीरीज वैभव के लिए किसी कड़े इम्तिहान से कम नहीं रही. लगातार तीन पारियों में सस्ते में आउट होने के बाद उन्हें पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले की प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा. लेकिन एक महान खिलाड़ी की पहचान यही होती है कि वह असफलता से कैसे सीखता है. वैभव ने अपनी गलतियों से सबक लिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ अगली ही सीरीज में धमाकेदार वापसी की. उन्होंने सीरीज में 200 से अधिक रन ठोक डाले और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब अपने नाम कर देश को जता दिया कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं.

सचिन तेंदुलकर जैसी लंबी पारी खेलने की उम्मीद
फिलहाल दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे वैभव की तुलना अब सीधे सचिन तेंदुलकर से की जा रही है. 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखकर देश की दो दशकों तक सेवा करने वाले सचिन की तरह ही बोर्ड चाहता है कि वैभव भी एक लंबा और गौरवशाली करियर बनाएं.

बीसीसीआई की हर कदम पर पैनी नजर
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने इस बात को स्वीकार करते हुए साफ कहा, ‘हम चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी या उनके कद का कोई भी युवा खिलाड़ी देश के लिए उसी तरह लंबे समय तक योगदान दे, जैसा अतीत में सचिन तेंदुलकर या अन्य दिग्गज खिलाड़ियों ने दिया है. यही वजह है कि हम वैभव को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं. उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के हर कदम और प्रगति पर बोर्ड की बारीकी से नजर बनी हुई है.’

आक्रामक रवैये और मैदान के मिजाज पर उठे सवाल
दूसरी ओर, मैदान पर वैभव का उग्र और आक्रामक मिजाज भी चर्चा का विषय बना हुआ है. यूथ एशिया कप के दौरान एक पाकिस्तानी तेज गेंदबाज के साथ तीखी बहस हो या फिर इंडिया ए और श्रीलंका ए सीरीज के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का देने की घटना, उनके आक्रामक रवैये पर सवाल खड़े हुए हैं. बोर्ड उनके इस पहलू पर भी सजगता से काम कर रहा है.

वीवीएस लक्ष्मण के मार्गदर्शन में भविष्य की तैयारी
बीसीसीआई किसी भी हाल में नहीं चाहता कि वैभव महज़ एक या दो साल की चमक बनकर रह जाएं. बोर्ड की प्राथमिकता उनके टेलेंट को सही दिशा में तराशना है. सैकिया के अनुसार, ‘हम इस बात को लेकर बेहद सतर्क हैं कि वह हर कदम सही दिशा में उठाएं, ताकि उनका करियर सिर्फ एक सीरीज या एक साल का चमत्कार बनकर न रह जाए. केवल वैभव ही नहीं, बल्कि हमारे पास 10 से 15 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का एक ऐसा लक्ष्य समूह है जिनकी लगातार निगरानी की जा रही है. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण खुद उनके कौशल विकास, प्रशिक्षण और भविष्य को संवारने में व्यक्तिगत रुचि ले रहे हैं.’

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 04, 2026, 17:02 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति