कार्टून से म्यूजिक तक, सहारनपुर में राखियों के ये नए डिजाइन मचा रहे धूम

Last Updated:August 25, 2026, 07:03 IST

रक्षाबंधन से पहले सहारनपुर का राखी बाजार सज गया है. बाजार में 10 हजार से अधिक डिजाइनों की राखियां उपलब्ध हैं. इस बार कपल राखी, लेडिस राखी, फैमिली पैक और बच्चों के लिए लाइट व म्यूजिक वाली राखियों की खास डिमांड देखने को मिल रही है.

सहारनपुर:  भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व नजदीक है और उसी को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है. वही बात अगर भाई-बहन के प्यार की उस डोर की करें जिसको बहनें बड़े शौक से खरीदती हैं और अपने भाई की कलाई पर बांधती हैं. उस राखी का खूबसूरत होना भी उतना ही जरूरी है जितना भाई से प्रेम होना. उसी को लेकर सहारनपुर में भी अब राखी का बाजार सज चुका है. जहां पर एक नहीं, दो नहीं बल्कि 10 हजार से अधिक डिजाइनों की राखी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है. उन राखियों में छोटे भाइयों के लिए कार्टून वाली खूबसूरत राखियां और इलेक्ट्रॉनिक राखियां आकर्षण का केंद्र बन रही हैं. इतना ही नहीं कपल राखी का सबसे ज्यादा ट्रेंड देखा जा रहा है.

लेडिस राखी और फैमिली पैक की बढ़ी डिमांड

भाइयों के साथ-साथ बहनों के लिए आने वाली लेडिस राखी का भी ट्रेंड बढ़ा है. इसी के साथ-साथ फैमिली पैक और गोल्डन राखियां भी बहनों को बहुत पसंद आ रही हैं. वहीं कीमत की बात करें तो राखी की कीमत ₹10 से शुरू हो जाती है जो कि लगभग 800 से हजार रुपए तक जाती है. पिछले साल के मुकाबले इस बार राखियों में कुछ नए डिजाइन तेजी से बच्चों और बहनों को आकर्षित कर रहे हैं जिनमें लाइट वाली राखियां भी शामिल हैं.

कपल राखी और लाइट-म्यूजिक वाली राखियों का ट्रेंड

अमित भाटला ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि राखियों की जो वैरायटी आती है उसकी कोई लिमिट नहीं है. 8 से 10 हजार तरह की राखियां जोकि मैं कम बता रहा हूं. क्योंकि मार्किट में बहुत सारी कंपनी है जिनके हजारों तरह के डिजाइन हैं. राखी के जो रेट हैं उसमें नॉर्मल राखी ₹10 से शुरू हो जाती है और 700 से ₹800 तक में मौजूद है. इस बार कपल राखी का सबसे ज्यादा ट्रेंड देखने में आ रहा है. इसके साथ लेडीज राखी की भी डिमांड बढ़ी है.

फैमिली पैक में पूरे परिवार के लिए राखियां

फैमिली पैक और कपल सेट भी राखियों में आए हैं जिसमें पूरे परिवार की राखी मौजूद है. बस उस एक सेट को खरीदना होता है और उसमें बहुत सारी राखियां होती हैं. राखियों को लेकर साल भर अच्छा वर्क किया जा रहा है. हम राखी का बाजार प्रत्येक वर्ष लगाते हैं. हमारी यह तीसरी पीढ़ी है जो कि राखी के सीजन में हजारों प्रकार के डिजाइनों को बेच रही है. बच्चों के लिए लाइट और म्यूजिक वाली राखियों की बहुत ज्यादा डिमांड आ रही है और उसी तरह की राखियों को हम लेकर भी आए हैं.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ेंLocation :

Saharanpur,Saharanpur,Uttar Pradesh

First Published :

August 25, 2026, 07:03 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति