Last Updated:August 25, 2026, 07:15 IST
रक्षाबंधन से पहले मिर्जापुर के बाजार में राखियों की नई वैरायटी देखने को मिल रही है. फेसबुक, कैरेक्टर, ब्रेसलेट और अमेरिकन स्टोन मॉडल की राखियों की खास डिमांड है. बाजार में 50 से 1000 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं.
मिर्जापुर: रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आ गया है. ऐसे में बाजार राखियों से सज गया है. अलग-अलग राखियां बच्चों को खूब पसंद आ रही हैं. इसमें फेसबुक वाली राखियां, करेक्टर राखियां और कपल राखियां लोगों को खूब पसंद आती हैं. इस बार बाजार में ब्रेसलेट और अमेरिकन स्टोन मॉडल की राखियों की खूब डिमांड है, जो लोगों को भा रही है. राखियों की कीमत 50 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक है. अलग-अलग रेंज में राखियां उपलब्ध हैं, जो बजट के हिसाब से लोग खरीद रहे हैं. इस समय कपल राखी, फैमिली राखी और पेयर राखी की भी डिमांड ज्यादा है. लोग इसे भी खरीद रहे हैं.
फेसबुक और कैरेक्टर राखियों का क्रेज
पक्काघाट के भद्री कटरा में स्थित दुकानदार दिलीप उमर ने लोकल 18 से बताया कि मेरे पास इस बार की इंडियन रेसिन आर्ट की राखियां हैं और स्पिनर स्टोन में हैं और फेसबुक पैटर्न में कुछ राखियां हैं. कुछ स्टारबट्स की राखियां हैं. चाइल्ड में राखियां उपलब्ध हैं. जैसे कि मेटल कैरेक्टर है, फाइबर कैरेक्टर है और ये स्टारबट्स की राखियां आप यहां देख सकते हैं. ये फेसबुक की राखियां हैं और बहुत से कलेक्शन हैं. कुछ नए हैं. कुछ एडी भी इस समय बहुत ट्रेंडिंग चल रहे हैं. मेरे पास इस समय फैमिली राखी, कपल राखी, पेयर राखी कई प्रकार की नई-नई राखियों की रेंज उपलब्ध है इस साल.
50 से 1000 रुपये है रेंज
दिलीप उमर ने बताया कि कस्टमर के बजट के हिसाब से रेट है. कुछ राखियों की कीमत 50 रुपये भी है. कुछ राखियों की कीमत 100 रुपये भी है. कुछ 250, 300 की रेंज में हैं. कुछ 50 से कम भी हैं. कुछ उससे भी ऊपर हैं. ब्रेसलेट मॉडल और अमेरिकन स्टोन में जो बोलते हैं, उस पैटर्न की भी राखियां कुछ हमारे पास उपलब्ध हैं इस साल. रक्षाबंधन पर बच्चों को फेसबुक, कैरेक्टर राखियां व ब्रेसलेट वाली राखियां पसंद आती हैं. इसलिए इनकी डिमांड ज्यादा रहती है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…
और पढ़ेंLocation :
Mirzapur-cum-Vindhyachal,Mirzapur,Uttar Pradesh
First Published :
August 25, 2026, 07:10 IST











