Last Updated:September 04, 2026, 13:45 IST
Why Virat kholi-Anushka Sharma Leave India: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जिंदगी जितनी ग्लैमरस नजर आती है, उतनी ही निजी जिंदगी में कई चुनौतियां भी हैं. दोनों की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे जहां भी नजर आते हैं, फैंस की भीड़ और कैमरे उनका पीछा करने लगते हैं. विराट और अनुष्का अपने बच्चों के साथ पिछले काफी समय से लंदन में रह रहे हैं. लेकिन सवाल ये कि आखिर क्यों? क्या मजबूरी है? अब इस फैसले के पीछे की वजह का खुलासा माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने बताई है.
नई दिल्ली. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की गिनती उन स्टार कपल्स में होती है, जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं. दोनों ने अपने रिश्ते से लेकर परिवार तक को हमेशा लाइमलाइट से थोड़ा दूर रखने की कोशिश की है. पिछले कुछ समय से ये पॉवर कपल भारत में नहीं है. घर-परिवार से क्यों विराट-अनुष्का ने दूरी बना ली? क्यों भारत छोड़ लंदन में शिफ्ट हो गए. क्या करोड़ों की शोहरत मुसीबत बनी? ये सवाल लोगों के मन में अब माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने बताया कि आखिर विराट-अनुष्का ने ये फैसला क्यों लिया. फोटो साभार-@anushkasharma/Instagram
भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जिंदगी हमेशा से सुर्खियों में रही है. दोनों ने शादी के बाद अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक कैमरों और मीडिया की नजरों से दूर रखने की कोशिश की है. खासकर अपने बच्चों वामिका और अकाय को लेकर दोनों बेहद प्राइवेट रहे हैं और बच्चों के साथ लंदन श्फ्ट हो गए. अब धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने ये खुलासा किया कि आखिर क्यों पॉवर कपल ने ऐसा किया.
डॉ. श्रीराम नेने ने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के साथ बातचीत में विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें एक अच्छा इंसान बताया. उन्होंने कहा कि वह विराट से कई बार मिल चुके हैं और उनके लिए मन में काफी सम्मान है. इसी बातचीत के दौरान उन्होंने अनुष्का के साथ हुई एक बातचीत का जिक्र किया. फोटो साभार-@anushkasharma/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
उन्होंने कहा कि एक दिन हमारी अनुष्का से बहुत दिलचस्प बात हुई. वे लंदन शिफ्ट होने के बारे में सोच रहे थे, क्योंकि वे भारत में अपनी सफलता का आनंद नहीं ले पा रहे थे. हम समझ सकते हैं कि वे किस स्थिति से गुजरते हैं, क्योंकि वे जो कुछ भी करते हैं. उस पर सबका ध्यान जाता है और इस वजह से आप एक तरह से अलग-थलग हो जाते हैं.
डॉ. नेने ने यह भी बताया कि किसी सेलिब्रिटी के लिए लगातार लोगों की नजरों में रहना कितना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. उन्होंने कहा कि लोगों का सेल्फी मांगना अपने आप में गलत नहीं है, लेकिन जब कोई परिवार के साथ लंच या डिनर कर रहा हो, तब ऐसी स्थिति असहज हो सकती है.
डॉ. श्रीराम नेने ने खुद भी एक सेलिब्रिटी पति होने के नाते इस दबाव को समझाया. उन्होंने कहा कि जब आप लगातार लोगों की नजरों में रहते है तो आम दिनचर्या भी कठिन हो जाती है. उन्होंने कहा कि मैं सबसे घुल-मिल जाता हूं, बिंदास रहता हूं. लेकिन फिर भी यह चुनौतीपूर्ण हो जाता है. हमेशा एक ‘सेल्फी मोमेंट’ आ जाता है. फोटो साभार- @madhuridixitnene/Instagram
उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि गलत नीयत से नहीं, लेकिन कभी-कभी जब आप लंच या डिनर पर होते हैं तो यह प्राइवेसी में खलल डालता है और आपको शालीनता से पेश आना पड़ता है. मेरी पत्नी माधुरी के लिए भी यह एक समस्या बन जाती है. लेकिन अनुष्का और विराट बहुत प्यारे लोग हैं और वे बस अपने बच्चों को सामान्य तरीके से पालना चाहते हैं. फोटो साभार- @madhuridixitnene/Instagram
आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब अपने दोनों बच्चों बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ लंदन में एक प्राइवेट लाइफ जी रहे हैं. हालांकि, वे कभी-कभी लंदन की सड़कों पर घूमते हुए दिखाई दे जाते हैं, लेकिन वहां उन्हें भारतीय मीडिया और फैंस की लगातार रहने वाली कवरेज से राहत मिलती है. फोटो साभार-@anushkasharma/Instagram
आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी. जनवरी 2021 में दोनों बेटी वामिका के माता-पिता बने, जबकि फरवरी 2024 में उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ. अनुष्का की आखिरी रिलीज फिल्म ‘जीरो’ 2018 में आई थी. इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में काम किया, हालांकि यह फिल्म अब तक रिलीज नहीं हुई है. फोटो साभार-@anushkasharma/Instagram
वहीं, माधुरी और डॉ. श्रीराम नेने की बात करें तो उन्होंने साल 1999 में एक दूसरे का हाथ थामा. दोनों के दो बच्चे हैं. शादी के बाद माधुरी भी विदेश में शिफ्ट हो गई थीं. लेकिन अब वापस भारत आ गई हैं. फोटो साभार- @madhuridixitnene/Instagram
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडियादेखें.First Published :
September 04, 2026, 13:45 IST










