Last Updated:July 17, 2026, 13:41 IST
इन दिनों ओटीटी पर रियालिटी शो का क्रेज छाया हुआ है. सोशल मीडिया पर हर तरफ रियालिटी शोज और उनमें नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स की चर्चा हो रही है. जहां अमेजन प्राइम वीडियो के शो ‘द अलायंस’ को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं. वहीं नेटफ्लिक्स के चर्चित शो ‘लॉक अप 2’ की कमान इस बार फराह खान और रितेश देशमुख ने संभाली है.
नई दिल्ली. अब तक टीवी पर सलमान खान के रिय़ालिटी शो बिग बॉस का एक मात्र राज था. लेकिन अब रियालिटी शो की फील्ड में कई शोज आ चुके हैं. कुणाल खेमू की ‘द अलायंस’ और फराह-रितेश के ‘लॉक अप 2’ को भी ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. इस शो को ओटीटी पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
इन ओटीटी शोज की बढ़ती लोकप्रियता के बीच अब सलमान खान का रियालिटी शो बिग बॉस अपने 20वें सीजन के साथ पर्दे पर वापसी को तैयार है. मीडिया रिपोर्ट्स में सलमान खान के बिग बॉस के नए सीजन को लेकर बड़े दावे किए जा रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान का शो जल्द ही दस्तक दे सकता है. मेकर्स जो-शोर से शो की तैयारी कर रहे हैं. ‘बिग बॉस 20’ इस साल अक्टूबर में शुरू हो सकता है. इस खबर ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान को ही बिग बॉस 20 के लिए अप्रोच किया जा रहा है. अगर भाईजान के टामलाइन के साथ शो की टाइमलाइन मैच करती है तो हर साल की तरह ही इस साल भी वही होस्ट करेंगे.
इस बार शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चाएं हैं कि नए दौर की ऑडियंस के बीच शो को लोकप्रिय बनाने के लिए मेकर्स इंफ्लुएंसर्स पर ध्यान देंगे. टीवी सितारों की जगह इस बार ओटीटी पर चर्चित चेहरों को जगह दी जाएगी.
अभी तक मेकर्स ने बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट जारी नहीं की है. इस लिस्ट के लिए ऑडियंस को अभी लंबा इंतजार करना होगा. लेकिन खबरों की मानें तो शो जल्द ही ऑन एयर हो सकता है.
सलमान खान की वर्कफ्रंट पर बात करें तो इस साल एक्टर की फिल्म ‘मातृभूमि’ अगस्त में रिलीज होनी है. इसकी रिलीज पर लंबे समय से तलवार लटक रही है. पहले फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था जिसे बदलकर अब ‘मातृभूमि’ कर दिया गया है.
फिल्म में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह लीड रोल में दिखने वाले हैं. इसके गानों को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पांस मिला था. अब दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source











