असम की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार की घोषणा की है। 5 जून को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कुल 12 विधायक मंत्री पद की शपथ लेकर मुख्यमंत्री सरमा की एक नई टीम में शामिल होंगे।
लगातार तीसरी जीत के बाद सरकार का बड़ा कदम
हाल ही में हुए असम विधानसभा चुनावों में एनडीए गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 126 सीटों वाली विधानसभा में गठबंधन को 102 सीटों पर जीत मिली, जो कि एक रिकॉर्ड है। इस शानदार जीत के साथ एनडीए लगातार तीसरी बार सत्ता में वापस लौटी है। इसी क्रम में, 12 मई को गुवाहाटी के वेटरिनरी कॉलेज मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। अब उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा रहा है।
ये नेता बनेंगे नए कैबिनेट मंत्री
शपथ लेने वाले 12 विधायक की सूची में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है।
पहले चरण की जिम्मेदारी इन नेताओं ने संभाली थी
मुख्यमंत्री ने जब पहली बार शपथ ली थी, तब उनके साथ रामेश्वर तेली, अजंता नेओग, अतुल बोरा और चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली थी। तभी से यह तय माना जा रहा था कि सरकार जल्द ही बाकी खाली पदों को भरेगी।
अब जब 12 नए मंत्री शपथ ले रहे हैं तो राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि नए मंत्रियों के आने के बाद पुराने मंत्रियों के विभागों में भी कुछ फेरबदल किया जा सकता है। हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक रूप से विभागों के बदलाव की पुष्टि नहीं की है। आपको बता दें, अभी वर्तमान में रामेश्वर तेली के पास श्रम और कल्याण विभाग जैसे अहम मंत्रालय हैं। वहीं, अतुल बोरा के पास पंचायत एवं ग्रामीण विकास, और अजंता नियोग के पास महिला एवं बाल विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग हैं।










