गोंडा का ये किसान खटाखट छाप रहा पैसा, हरी मिर्च और बैंगन की खेती से चमकी किस्मत

होमताजा खबरकृषि

गोंडा का ये किसान खटाखट छाप रहा पैसा, हरी मिर्च-बैंगन की खेती से चमकी किस्मत

Last Updated:May 08, 2026, 16:00 IST

Green Chilly and Brinjal Farming: अगर आप भी खेती कर पैसा कमाना चाहते हैं तो तुरंत कर लीजिए हरी मिर्च और बैंगन की खेती. इससे आपकी किस्मत चमक जाएगी. खेती करने से पहले गोंडा के किसान से जान लें टिप्स…

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक किसान ने परंपरागत खेती छोड़कर नई तकनीक और मिश्रित खेती अपनाई है. किसान अब हरी मिर्च और बैंगन की खेती करके अच्छी कमाई कर रहे हैं. पहले जहां उन्हें पारंपरिक फसलों से ज्यादा फायदा नहीं होता था. वहीं अब सब्जियों की खेती से हर साल लाखों रुपये की आमदनी हो रही है. आसपास के किसान भी उनकी खेती देखकर प्रेरणा ले रहे हैं.

क्या है क्वालिफिकेशन?
प्रगतिशील किसान जितेंद्र कुमार मौर्य ने लोकल 18 को बताया कि उन्होंने हाई स्कूल तक पढ़ाई की. उसके बाद उनका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था. घर की आर्थिक स्थिति भी बहुत सही नहीं थी. फिर उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और अपनी किस्मत खेती किसानी में आजमाई और वह इस समय लगभग एक बीघा में हरी मिर्च के साथ बैंगन की खेती कर रहे हैं.

ऐसे आया आइडिया
वह बताते हैं कि पहले वह गेहूं और धान जैसी पारंपरिक फसलें उगाते थे. इन फसलों में मेहनत ज्यादा और मुनाफा कम मिलता था. मौसम की मार और बढ़ती लागत के कारण बचत भी नहीं हो पाती थी. इसके बाद उन्होंने खेती में कुछ नया करने का फैसला लिया और बगल के किसान को देखकर हरी मिर्च के साथ बैंगन की खेती शुरू की. शुरुआत में थोड़ी दिक्कत हुई, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें अच्छा उत्पादन मिलने लगा.

जितेंद्र कुमार ने बताया कि हरी मिर्च और बैंगन की खेती में नियमित देखभाल की जरूरत होती है. सही समय पर सिंचाई, खाद और दवाओं का इस्तेमाल करने से फसल अच्छी होती है. हरी मिर्च की मांग बाजार में हमेशा बनी रहती है. वहीं बैंगन भी हर मौसम में बिकने वाली सब्जी है. किसान अपनी फसल को गोंडा और खरगूपुर मंडी में बेचते हैं, जहां उन्हें अच्छा दाम मिल जाता है. एक ही खेत में दो फसलों की खेती होने से आमदनी भी दोगुनी हो रही है. किसान का कहना है कि अगर मेहनत और सही जानकारी के साथ खेती की जाए तो सब्जियों की खेती बहुत लाभदायक साबित हो सकती है.

कितने बीघा में कर रहे हैं खेती?
किसान बताते हैं कि इस समय लगभग एक बीघा में हरी मिर्च और बैंगन की खेती कर रहे हैं. भविष्य में स्कोर आगे बढ़ाना है. उन्होंने बताया कि इसमें 3 से 4 हजार रुपए की लागत लगी है. फसल अच्छी रही और मार्केट का रेट ठीक-ठाक रहा तो अच्छी खासी इनकम होने की उम्मीद है.

उन्होंने बताया कि कृषि विभाग और कृषि विशेषज्ञों से भी सलाह ली. नई तकनीकों को अपनाने से खेती आसान हुई है और लागत भी कम हुई है. अब वह दूसरे किसानों को भी पारंपरिक खेती के साथ सब्जियों की खेती करने की सलाह देते हैं. उनका मानना है कि कम जमीन वाले किसान भी सब्जियों की खेती से अच्छी कमाई कर सकते हैं.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Gonda,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति