Agriculture: कैसे 1 एकड़ में मक्का उगाकर किसान कमा रहे ₹80 से ₹90 हजार तक मुनाफा?

Last Updated:August 25, 2026, 15:16 IST

Maize Farming Tips: लखीमपुर खीरी में किसान मक्का की खेती को कम लागत में अच्छी आमदनी देने वाली फसल के तौर पर अपना रहे हैं. सिंचाई की सुविधा और मौसम अनुकूल रहने पर एक ही खेत से साल में कई बार मक्का की फसल लेने की संभावना रहती है. स्थानीय किसान भूपेंद्र सिंह के मुताबिक, मक्का की बाजार में मांग बनी रहने से किसानों को बेहतर दाम मिलने की उम्मीद रहती है. आखिर मक्का की खेती से कितनी कमाई हो सकती है और साल में कितनी बार फसल लेना संभव है, आइए जानते हैं.

लखीमपुर खीरी: खेती में अगर किसान एक ही खेत से साल में कई बार फसल ले पाए तो आमदनी बढ़ाने का मौका भी बढ़ जाता है. लखीमपुर खीरी में कुछ किसान मक्का की खेती से इसी तरह फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं. किसान भूपेंद्र सिंह का कहना है कि सही मौसम और सिंचाई की सुविधा हो तो मक्का की फसल साल में कई बार ली जा सकती है.

ईटकुटी गांव के रहने वाले भूपेंद्र सिंह करीब 7 बीघे में मक्का की खेती कर रहे हैं. उनके मुताबिक मक्का की खेती में बहुत ज्यादा लागत नहीं आती और बाजार में इसकी मांग बनी रहने पर किसानों को अच्छी कमाई हो सकती है. उनका कहना है कि एक ही खेत से बार-बार उत्पादन लेने से खेती से होने वाली आमदनी बढ़ाई जा सकती है.

साल में तीन बार मक्का की खेती
किसान भूपेंद्र सिंह के मुताबिक अगर खेत में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था हो और मौसम अनुकूल रहे तो साल में तीन बार तक मक्का की फसल ली जा सकती है. इससे किसान को एक ही जमीन से अलग-अलग समय पर उत्पादन लेने का मौका मिलता है. किसान ने बताया कि उन्होंने जून महीने में मक्का की बुवाई की थी. इसके बाद अगस्त के आखिरी तक उन्हें उत्पादन मिलने की उम्मीद है. किसान के अनुसार इस समय बाजार में मक्का करीब 20 से 25 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है.

एक बीघे में 7 से 8 क्विंटल उत्पादन, खर्च 10 हजार रुपये खर्च
किसान का कहना है कि अच्छी देखभाल और अनुकूल परिस्थितियों में एक बीघे में करीब 7 से 8 क्विंटल तक मक्का का उत्पादन मिल सकता है. इससे किसानों को अपनी लागत निकालने के बाद बेहतर कमाई की उम्मीद रहती है. भूपेंद्र सिंह के मुताबिक मक्का की खेती में एक एकड़ पर करीब 10 हजार रुपये तक खर्च आता है. वहीं बाजार भाव और उत्पादन अच्छा रहने पर एक एकड़ से 80 से 90 हजार रुपये तक की कमाई हो सकती है. हालांकि वास्तविक कमाई मौसम, उत्पादन, लागत और बाजार भाव के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकती है.

मक्का की बढ़ रही मांग से किसानों को फायदा
मक्का की मांग सिर्फ खाने के लिए ही नहीं है. इसका इस्तेमाल पशु आहार, पोल्ट्री फीड, स्टार्च और कई औद्योगिक उत्पादों में भी होता है. इसी वजह से किसानों के लिए मक्का एक उपयोगी फसल बनती जा रही है. भूपेंद्र सिंह का कहना है कि सिंचाई की अच्छी व्यवस्था और सही समय पर खेती करने वाले किसान मक्का से अपनी आमदनी बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं.

About the Author

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ेंLocation :

Lakhimpur,Kheri,Uttar Pradesh

First Published :

August 25, 2026, 15:16 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति