Last Updated:September 15, 2026, 17:38 IST
सोनू सूद ने हनुमान अंश की सफलता के साथ साथ इंडस्ट्री को सबक मिलने पर भी रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि फिल्म ने साबित कर दिया है कि ग्लैमर, स्टारकास्ट या मार्केटिंग के दम पर ही फिल्में नहीं चलती है. कंटेंट होना जरूरी है.
हनुमान अंश की सक्सेस ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया है. फिल्म 220 करोड़ रुपये अब तक कमा चुकी है. हर कोई इसके गुणगान गाता नहीं थक रहा है. फिल्म को लेकर अब सोनू सूद ने भी रिएक्ट किया है. वह भी नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म से इंप्रेस हो गए और उन्होंने जमकर इसकी तारीफ की.उन्होंने कहा कि अब समय है कि सिर्फ ग्लैमर के दम पर आप फिल्में नहीं चला सकते.
एनडीटीवी संग बातचीत में हनुमान अंश पर सोनू सूद ने कहा कि फिल्म की परफॉर्मेंस ने साबित कर दिया है कि ये जरूरी नहीं कि बड़े चेहरे, बड़ा बजट, जरूरत से ज्यादा मार्केटिंग हो. जब कंटेंट ऑडियंस को पसंद आता है तो वह खुद उस फिल्म से जुड़ जाते हैं.
हनुमान अंश पर क्या बोले सोनू सूद
सोनू सूद ने कहा, ‘मुझे बहुत खुशी हो रही है कि हनुमान अंश जैसी फिल्म ने इतना जोरदार परफॉर्म किया है. इसे न सिर्फ आशीर्वाद मिला, बल्कि ये सबूत है कि सफलता बजट, बड़े स्टार या मार्केटिंग पर निर्भर नहीं करती है. सक्सेस तो फिल्म के कंटेंट पर निर्भर करता है जो दर्शकों की आत्मा को छू लेती है.’
इंडस्ट्री को सिखाया सबक
सोनू सूद का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबक है. जो सिखाती है कि ग्रैंड, ग्लैमरस, स्टार पावर पर ज्यादा ध्यान देने से अच्छा है कि कहानियों पर जोर दिया जाए. मेकर्स को भी ऐसी स्टोरीज पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए जो जरूरी है और जिससे दर्शक खुद को कनेक्ट करें. इसपर बात करते हुए सोनू सूद ने कहा:
मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हम सिर्फ ग्लैमर के दम पर फिल्में न बनाएं. बल्कि ऐसी कहानियां आगे लेकर आए जिनसे लोगों का जुड़ाव हो. जिन्हें देखकर उन्हें अच्छा लगे. इसी बात को हनुमान अंश ने सबको सिखाया है.
About the Author
VarshaSenior Sub Editor
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
September 15, 2026, 17:38 IST










