गाजियाबाद और मेरठ में स्‍वाइन फ्लू H1N1 ने बढ़ाई चिंता, कई मरीजों में पाया गया इंफेक्‍शन

Last Updated:August 25, 2026, 15:10 IST

Swine Flu – H1N1 News : एक प्रकार का इन्फ्लूएंजा वायरस है, जिसे आमतौर पर स्वाइन फ्लू कहा जाता है. यह सांस लेने से संबंधित संक्रमण है और संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या उसके संपर्क में आने से फैल सकता है. इसके लक्षण सामान्य फ्लू जैसे होते हैं. बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सिरदर्द, शरीर में दर्द और कमजोरी इसके प्रमुख लक्षण हैं. कुछ मामलों में सांस लेने में कठिनाई भी हो सकती है. गाजियाबाद के साथ ही मेरठ में इसको लेकर क्‍या स्थिति है, आइये जानते हैं..

गाजियाबाद : गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों H1N1 के मामलों में तेजी से बढ़ रहे है और करीब 2000 से अधिक मामले सामने आए है. गाजियाबाद में अब तक 7 मरीजों में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई है. राहत की बात यह है कि सभी मरीजों की हालत ठीक है और किसी की हालत गंभीर नहीं है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने तथा लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है. उधर, मेरठ में भी स्वाइन फ्लू एच1एन1 ने दस्तक दे दी है. अब तक बारह मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने यहां भी लोगों को सचेत करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है. आइये जानते हैं दोन

गाजियाबाद के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार की शिकायत लेकर प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं. संयुक्त जिला अस्पताल में भी मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है. H1N1 से संक्रमित चार मरीज अस्पताल में भर्ती हैं जबकि तीन मरीज घर पर उपचार करा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है.

स्वास्थ्य विभाग थ्री-टी के तहत कर रहा काम
गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन वैश्य ने बताया कि H1N1 सामान्य फ्लू की तरह ही होता है और इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा कि जिले में अब तक सात मामलों की पुष्टि हुई है और सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है. स्वास्थ्य विभाग थ्री-टी यानी ट्रैकिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट के तहत कार्य कर रहा है. जिला सर्विलांस टीम को सक्रिय किया गया है जो संक्रमित मरीजों की लगातार निगरानी कर रही है. जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को एडवाइजरी जारी की गई है. सरकारी अस्पतालों में आवश्यकता के अनुसार बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं. जिला समन्वय समिति के माध्यम से संबंधित विभागों को भी सतर्क किया गया है. लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है.

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बुखार, खांसी, सर्दी-जुकाम या शरीर में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें. चिकित्सकीय सलाह के अनुसार H1N1 की जांच भी कराएं. इसके अलावा, भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतें और संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें.

मेरठ में भी बैड रिजर्व किए गए
उधर, मेरठ जिले में भी स्वाइन फ्लू एच1एन1 के 12 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में कुछ बैड आरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं. विभाग का दावा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. मेरठ मंडल के सभी जिलों की जांच लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में हो रही है. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर अरविंद ने बताया कि सारी व्यवस्थाएं फुल प्रूफ कर ली गई है. स्वाइन फ्लू के लिए अलग वार्ड बना दिया गया है. CMO डॉ. रामप्रसाद ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाकों और बस्तियों में कैंप लगाकर जांच शुरू की जाएगी. लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है. उन्‍होंने बताया कि सभी अस्पतालों को स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए कुछ बैड आरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं. जिले में संबंधित दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और निगरानी की जा रही है.

लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि स्वाइन फ्लू एक मौसमी वायरल संक्रमण है, जिससे घबराने की जरूरत नहीं है. हालांकि, कमजोर प्रतिरक्षा वाले, छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

About the Author

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Sandeep Kumar is a senior journalist and digital newsroom leader with more than 20 years of experience in print and digital journalism. He currently serves as Senior Assistant Editor at News18 Hindi, where he l…

और पढ़ेंLocation :

Ghaziabad,Ghaziabad,Uttar Pradesh

First Published :

August 25, 2026, 15:10 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति