Last Updated:November 14, 2026, 17:08 IST
मशहूर सिंगर और कंपोजर विशाल मिश्रा ने छठ महापर्व के पावन अवसर पर नेक पहल करने का संकल्प लिया है. त्योहार के समय ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ के कारण अपने घर लौटने वाले लाखों श्रद्धालुओं की परेशानी को समझते हुए विशाल ने मदद का हाथ बढ़ाया है. उन्होंने ऐलान किया है कि अगले साल से वह और उनकी टीम मिलकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनके घर पहुंचाने का प्रयास करेंगे, ताकि छठ पूजा के दौरान कोई भी अपने परिवार से दूर न रह जाए.
ख़बरें फटाफट
विशाल मिश्रा ने शेयर किया इमोशनल नोट. (फोटो साभार: विशाल मिश्रा फेसबुक)
नई दिल्ली. बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और कंपोजर विशाल मिश्रा ने छठ महापर्व के मौके पर अपने एक फैसले से हर किसी का दिल जीत लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास नोट शेयर करते हुए उन श्रद्धालुओं की मदद करने का संकल्प लिया है, जिन्हें छठ पूजा के दौरान अपने घर लौटने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. सिंगर ने कहा कि त्योहार के समय लाखों लोगों को घर पहुंचने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है. इसी परेशानी को देखते हुए उन्होंने अगले साल से श्रद्धालुओं को उनके घर पहुंचाने में मदद करने का बड़ा फैसला लिया है.
इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट करते हुए विशाल मिश्रा ने लिखा, ‘हर साल छठ महापर्व पर अपने घर लौटने के लिए लाखों श्रद्धालुओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अगले साल से हम और हमारे सभी साथी यह संकल्प लेते हैं कि जितना भी संभव हो सके, उतने लोगों को छठ पर उनके घर पहुंचाने की कोशिश करेंगे.’
विशाल मिश्रा के पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
सिंगर विशाल मिश्रा ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘कोई भी छठ महापर्व पर अपने परिवार से दूर न रह जाए, बस यही हमारा प्रयास रहेगा.’ उन्होंने आखिर में लिखा जय छठी मइया. सिंगर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर फैस के दिलों को जीत रहा है और लोग उनकी तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं.
राइटर-सिंगर और कंपोजर हैं विशाल मिश्रा
बताते चलें कि विशाल मिश्रा एक जाने-माने प्लेबैक सिंगर, म्यूजिक कंपोजर और गीतकार हैं, जो हिंदी सिनेमा में अपने बेहद रूहानी और रोमांटिक गानों के लिए पहचाने जाते हैं. फिल्म ‘कबीर सिंह’ के सुपरहिट गाने कैसे हुआ से उन्हें जबरदस्त शोहरत मिली, जिसके बाद उन्होंने ‘आज भी’ और ‘एनिमल’ के लोकप्रिय ट्रैक ‘पहले भी मैं’ जैसे कई बेहतरीन गाने दिए. बीते कुछ सालों में विशाल ने बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई है, साथ ही वह फिल्मों के लिए गाने कंपोज और लिखते भी हैं.
About the Author
Kamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ेंFirst Published :
November 14, 2026, 17:08 IST











