बेटी ने कहा- अपनी मर्जी से करूंगी शादी, गुस्से में पिता ने चला दी गोली

Last Updated:October 19, 2026, 16:56 IST

Mainpuri News: यूपी के जिला मैनपुरी में अपनी मर्जी से शादी करने के फैसले को लेकर पिता और बेटी में बहस हो गई और गुस्से में पिता ने बेटी पर फायरिंग कर दी. इसके बाद आनन-फानन में बेटी को भर्ती कराया गया, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया है.

मैनपुरी: आज के समाज में जहां प्रेम विवाह को कुछ परिवार से मंजूरी मिल जाती है, तो कुछ परिवार इसे लेकर अपना विरोध जताते हैं और अरेंज मैरिज कराने की जिद करते हैं. मगर आपने ये नहीं सोचा होगा कि परिवार अपनी जिद में जान लेने पर अमादा हो सकता है. यूपी में ऐसा ही कुछ देखने को मिला है, जहां एक पिता ने अपनी बेटी को प्रेम विवाह की मंजूरी नहीं दी और उसके जिद करने पर पिता ने बेटी को गोली मार दी.

ये दिल दहला देने वाला मामला प्रदेश के मैनपुरी से सामने आया है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि बेटी अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थी, जबकि पिता अपनी मर्जी से उसकी शादी कराना चाहता था. इसी बात को लेकर नाराज पिता ने बेटी पर फायरिंग कर दी.

मर्जी से शादी करना चाहती थी बेटी
पूरा मामला मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम दिवनपुर का है. यहां रहने वाली युवती साजिया अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थी. आरोप है कि पिता की मर्जी की शादी करने से मना करने पर आरोपी पिता आग बबूला हो गया और उसने बेटी को गोली मार दी. गोली लगने से साजिया गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया है.

पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. आरोपी पिता को पुलिस को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटी अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार इसके खिलाफ था. उसी को लेकर बेटी और पिता में अनबन हुई और पिता ने बेटी पर फायरिंग कर दी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषी पाए जाने पर पिता के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ेंLocation :

Mainpuri,Uttar Pradesh

First Published :

October 19, 2026, 16:56 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति