गाजियाबाद में RSS ऑफिस के पास मिला नर कंकाल, मच गया बवाल, भागी-भागी पहुंची पुलिस

Last Updated:October 20, 2026, 13:39 IST

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आरएसएस दफ्तर के पास एक कंकाल मिला. स्थानीय लोगों ने पुलिस को कंकाल मिलने की सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में ले लिया.

गाजियाबाद में आरएसएस दफ्तर के पास कंकाल.

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में RSS के कार्यालय के पास बोरे में बंद कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है. इलाके के लोगों ने पुलिस को कंकाल मिलने की सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच के लिये भेजा. थाना कविनगर क्षेत्र की घटना.

कूड़े के ढेर में मिला इंसानी कंकाल
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में आरएसएस कार्यालय के पास मंगलवार सुबह एक मकान के बाहर कूड़े के ढेर पर इंसानी खोपड़ी का कंकाल मिला था. खोपड़ी एक चावल के कट्टे के ऊपर रखी हुई थी, जिसमें कचरा और सामान भरा हुआ था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच कर फील्ड यूनिट को बुलाया. कंकाल किसका है और वहां कैसे पहुंचा, पुलिस इसकी जांच कर रही है.

चावल की बोरी पर रखा था कंकाल
पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 8 बजकर 50 मिनट पर डायल-112 को सूचना मिली कि शास्त्रीनगर जे-ब्लॉक स्थित मकान नंबर-61 के सामने कूड़े का ढेर लगा था. वहां रखे कट्टे में इंसान का सिर दिखाई दे रहा था. सूचना मिलने पर कविनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर एक चावल का कट्टा पड़ा था, जिसमें अन्य कचरा और दूसरा सामान भरा हुआ था. कट्टे के ऊपर इंसानी खोपड़ी का कंकाल रखा दिखाई दिया.

जांच में जुटी पुलिस
एसीपी कविनगर अभय डागा ने बताया कि कंकाल महिला का है या पुरुष का, इसकी पुष्टि के लिए कंकाल को फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा. जांच में उसकी पहचान और उससे जुड़े अन्य़ तथ्यों की जानकारी मिलने की उम्मीद है. फिलहाल मामले की पड़ताल की जा रही है.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ेंLocation :

Ghaziabad,Uttar Pradesh

First Published :

October 20, 2026, 11:22 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति