64 गेंद 124 रन, मंधाना के शतक से भारत की एकतरफा जीत, सेमीफाइन में मिली एंट्री

होमखेलक्रिकेट

64 गेंद 124 रन, मंधाना के शतक से भारत की एकतरफा जीत, सेमीफाइन में मिली एंट्री

Last Updated:September 03, 2026, 23:22 IST

India become the first team to qualify for the semi final womens asia cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को 137 रनों से करारी शिकस्त देकर टी20 इंटरनेशनल में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. भारत ने इस जीत से महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली. स्मृति मंधाना की 64 गेंदों में 124 रनों की आक्रामक पारी के दम पर भारत ने 193/5 का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में हांगकांग की टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई. दीप्ति शर्मा के 3, जबकि नंदनी शर्मा, श्री चरणी और प्रेमा रावत के 2-2 विकेटों की बदौलत भारत ने एकतरफा जीत हासिल की.

महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारत पहली टीम बनी.

नई दिल्ली. भारत ने हांगकांगको 137 रनों से हराकर महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की कर ली. यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 193 रन बनाए. ओपनर स्मृति मंधाना ने महज 64 गेंदों में 124 रनों की तूफानी पारी खेलीण् उनकी इस आक्रामक शतकीय पारी के दम पर भारत ने मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली. भारत को सेमीफाइनल से पहले पाकिस्तान से भिड़ना है. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 5 सितंबर को खेला जाएगा.

194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम कभी भी मुकाबले में नजर नहीं आई. नताशा माइल्स, यास्मीन दसवानी और मरीना लैम्पलो ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं. गेंदबाजी में भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके, जबकि नंदनी, श्री चरणी और प्रेमा रावत को 2-2 सफलताएं मिलीं. कप्तान हरमनप्रीत कौर के चेहरे पर इस शानदार प्रदर्शन की खुशी साफ दिखी.

महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारत पहली टीम बनी.

स्मृति मंधाना के शतक से भारत ने 193 रन बनाए
इससे पहले, स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक से भारत ने पांच विकेट पर 193 रन बनाए. स्मृति ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 64 गेंद में 14 चौकों और सात छक्कों से 124 रन की पारी खेलने के अलावा शेफाली वर्मा (28) के साथ पहले विकेट के लिए आठ ओवर में 74 रन जोड़कर टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी. हांगकांग की ओर से ऑफ स्पिनर मरीना लैमप्लो सबसे सफल गेंदबाज रहीं जिन्होंने 46 रन देकर दो विकेट चटकाए. रुचिता वेंकटेश और जॉयलीन कौर ने भी एक-एक विकेट चटकाया.

मंधाना-शेफाली की जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे भारत को स्मृति और शेफाली की जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई. दोनों ने पावर प्ले में 60 रन जोड़कर भारत के बड़े स्कोर का मंच तैयार किया. स्मृति ने पांचवें ओवर में तेज गेंदबाज मरयम बिबी पर तीन चौके मारे जबकि शेफाली ने मरीना लैमप्लो के अगले ओवर में दो चौके और दो छक्के जड़कर अपने तेवर दिखाए. स्मृति ने रुचिता वेंकटेश पर भी लगातार दो चौके मारे लेकिन इसी ओवर की अंतिम गेंद पर मरीना ने लॉन्ग ऑन पर शेफाली का शानदार कैच लपका. उन्होंने 17 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के मारे.

मंधाना ने 40 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा
स्मृति ने इकरा सहर की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ 40 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और 11वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. स्मृति ने कैरी चान पर भी छक्का जड़ा लेकिन प्रतिका रावल (10) ने तेज गेंदबाज जॉयलीन कौर की पहली ही गेंद पर प्वाइंट पर मरयम को कैच थमा दिया. ऑफ स्पिनर मरीना ने इसके बाद अपनी ही गेंद पर ऋचा घोष (11) का शानदार कैच लेकर भारत को तीसरा झटका दिया.

स्मृति मंधाना ने 57 गेंदों पर शतक पूरा किया
स्मृति ने मरीना पर चौके के साथ 57 गेंद में अपना दूसरा शतक पूरा किया. उन्होंने ऑफ स्पिनर रुचिता पर लगातार तीन छक्कों के साथ अपने करियर के पिछले सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पीछे छोड़ा. कप्तान हरमनप्रीत कौर भी सिर्फ 10 रन बनाने के बाद मरीना की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर जॉयलीन को कैच दे बैठीं. स्मृति भी पारी के अंतिम ओवर में स्ट्राइक पर आने के लिए तेजी से रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गईं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 03, 2026, 23:22 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति