24 घंटे और पूरे एक महीने की अखंड ज्योति: PM मोदी के लिए 30 दिन तक अनवरत जला ‘संकल्प दीप’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की मंगलकामना के साथ कानपुर में शुरू हुआ एक अनूठा आध्यात्मिक व सामाजिक संकल्प पूरे विधि-विधान से संपन्न हो गया. 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन और उनके जनसेवा-सुशासन के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने अपने सेवा केंद्र के मुख्य द्वार पर ‘सेवा संकल्प दीप’ स्थापित किया था. पूरे एक महीने यानी 720 घंटे तक बिना रुके 24 घंटे लगातार प्रज्ज्वलित रहने के बाद शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ-हवन और सर्वधर्म प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इस अखंड दीप अनुष्ठान की भव्य पूर्णाहुति हुई.

सेवा केंद्र के मुख्य द्वार पर स्थापित यह अखंड दीप पूरे शहर के लिए कौतूहल और श्रद्धा का केंद्र बना रहा. 17 सितंबर से लेकर पूरे 30 दिनों तक दीप की लौ अनवरत जलती रही, जिसके दर्शन के लिए रोजाना बड़ी संख्या में आम नागरिक और श्रद्धालु पहुंचे. आयोजकों ने इसे देश भर में अपनी तरह की अनूठी और ऐतिहासिक पहल बताया, जो सेवा और निष्ठा का प्रतीक बनी.

वैदिक मंत्रोच्चार और सर्वधर्म सद्भाव का संगम
समापन समारोह को बेहद गरिमामय रूप से आयोजित किया गया. आचार्यों द्वारा वैदिक ऋचाओं के सस्वर पाठ के बीच विधि-विधान से महायज्ञ और हवन संपन्न कराया गया. अनुष्ठान में सामाजिक एकता का संदेश देते हुए विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की और शांति व सौहार्द की प्रार्थना की. भाजपा कानपुर महानगर के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता आहुति देकर इस विशेष आयोजन के साक्षी बने.

समापन अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के सफर में देश को विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता की नई दिशा दी है. उन्होंने कहा कि पक्के आवास, शौचालय, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत, किसान कल्याण योजनाओं और निःशुल्क खाद्यान्न जैसी पहलों ने करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाया है, जबकि स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का संकल्प आज देश की सामूहिक आकांक्षा बन चुका है.

अवस्थी ने कहा कि अखंड ज्योति के माध्यम से एक माह तक प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की गई और आज यज्ञ-हवन के साथ राष्ट्र की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हुए अनुष्ठान का समापन किया गया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से कानपुर में भी जनकल्याण के कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है.

कार्यक्रम में पनकी मंदिर के महंत जितेंद्र दास, अरुण चैतन्य पुरी, पादरी जितेंद्र सिंह, ताज खुसरू, भाजपा कानपुर महानगर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, सलिल विश्नोई और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. समापन पर कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और जनसेवा के कार्यों को निष्ठा से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

मोतीझील आयोजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज
गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सांसद अवस्थी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कानपुर के मोतीझील में भव्य दीप आयोजन किया था. इसमें एक ही स्थान पर बड़ी संख्या में दीप जलाकर विभिन्न कलात्मक आकृतियां बनाई गई थीं, जिन्हें ‘Golden Book of World Records’ ने “Most Designs Created with Illuminated Earthen Lamps” श्रेणी में आधिकारिक रूप से दर्ज किया. इस दौरान आयोजित ड्रोन शो में प्रधानमंत्री के सुशासन और विकसित भारत की यात्रा को प्रदर्शित किया गया था.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति