39 गेंद का धमाका, शनाका ने तोड़ा रसेल का रिकॉर्ड, ठोकी CPL की सबसे तेज सेंचुरी
Last Updated:September 04, 2026, 07:59 IST
Caribbean premier league record: श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार दासुन शनाका ने 39 गेंद में शतक जड़ते हुए कैरेबियन प्रीमियर लीग का नया रिकॉर्ड बना दिया. शनाका ने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2018 में 40 गेंद में शतक बनाया था.
दासुन शनाका ने ठोकी सीपीएल की सबसे तेज सेंचुरी
दासुन शनाका ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2026) का सबसे तेज शतक जड़कर इतिहास रच दिया. सेंट किट्स एंड नेविस की ओर से खेलते हुए इस धाकड़ ऑलराउंडर ने महज 39 गेंद में सेंचुरी ठोकी. सेंट लुसिया किंग्स के खिलाफ आउट होने से पहले उन्होंने 43 गेंद में 121 रन बनाए. इससे पहले सीपीएल का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड खतरनाक आंद्रे रसेल के नाम था, जिन्होंने 2018 में 40 गेंद में सेंचुरी मारी थी.
आठ चौके और 12 छक्के की पारी
शनाका ने अपना अर्धशतक 24 गेंद में लगाया था और अगले 50 रन सिर्फ 15 गेंद में ही ठोक दिए. आपको जानकर हैरानी होगी कि वह 9.3 ओवर में बैटिंग करने आए और देखते ही देखते पूरा गेम पलट दिया. शनाका ने आठ चौके और 12 छक्के मारे. वार्नर पार्क ग्राउंड का ऐसा कोई कोना नहीं बचा, जहां उनके शॉट्स नहीं पहुंचे.
- CPL के इतिहास में पांच सबसे तेज शतक
| खिलाड़ी | बॉल |
| दासुन शनाका | 39 |
| आंद्रे रसेल | 40 |
| टिम सिफर्ट | 40 |
| शिमरोन हेटमेयर | 40 |
| शाई होप | 41 |
137 रन से जीती सेंट किट्स एंड नेविस
शनाका की आतिशी पारी के बूते ही सेंट किट्स एंड नेविस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 235/4 का विशाल आंकड़ा खड़ा किया था. जवाब में सेंट लुसिया किंग्स की पूरी टीम 13.5 ओवर में सिर्फ 98 रन पर ही सिमट गई. ओपन टिम सिफर्ट (50) और ओबस पाइनार (10) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज डबल डिजिट तक भी नहीं पहुंच पाया.
About the Author
Anshul TalmaleDeputy News Editor
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 04, 2026, 07:59 IST










