Last Updated:September 14, 2026, 13:50 IST
2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ का देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी डंका बज रहा है. फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने 21 साल की उम्र में खास रिकॉर्ड दर्ज किया है. उनका नाम ‘लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में शामिल हो गया है.
अनुप्रिया नागर के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड.
नई दिल्ली. नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी डंका बज रहा है. महज 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने देश और विदेश में जमकर कमाई की. इस फिल्म के मेकर्स इस नीम करौली बाबा का चमत्कार मान रहे हैं कि धीरे से रिलीज हुई फिल्म ने करिश्मा कर दिखाया. ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के नाम खास रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. अनुप्रिया नागर ने लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.
इस रविवार को ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर अपनी फिल्म को फिल्म रहे प्यार और सपोर्ट का जश्न मनाने नैनीताल में स्थित कैंची धाम पहुंचीं. वहां उन्होंने नीम करौली बाबा के आश्रम में दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया और फिल्म को मिले प्यार के लिए आभार जताया. ये आश्रम 21 साल की अनुप्रिया की खास उपलब्धि का साक्षी भी बना.
21 साल की उम्र में प्रोड्यूसर ने बनाया खास रिकॉर्ड
नैनीताल में नीम करौली बाबा के दर्शन के बाद उन्हें खास सम्मान से नवाजा गया. इसी दौरान ‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कार्तिक पालीवाल ने उन्हें सम्मानित किया. 21 साल की उम्र में फिल्म बनाकर अनुप्रिया नागर भारत की सबसे कम उम्र की फिल्ममेकर यानी प्रोड्यूसर बन गई है. सबसे कम उम्र की भारतीय प्रोड्यूसर के तौर पर उनका नाम ‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज हुआ.
अनुप्रिया ने जताई खुशी
ये बड़ा सम्मान हासिल करने के बाद अनुप्रिया नागर कहती हैं कि ये उनके और उत्तराखंड के लिए बहुत सम्मान की बात है. उनकी इस उपलब्धि से उन युवकों को हौसला मिलेगा जो फिल्म इंडस्ट्री में कुछ अलग करने का सपना देखते हैं. उनकी ये कामयाबी बाकी लोगों को आगे बढ़ने का हौसला देगी.
About the Author
Pranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 14, 2026, 13:50 IST










