4 ओवर में 4 विकेट और 18 डॉट….भुवी को टीम इंडिया में आने से कोई नहीं रोक सकता
Last Updated:September 04, 2026, 11:43 IST
Bhuvneshwar Kumar भारत के लिए 2022 में आखिरी मैच खेलने वाले भुवनेश्वर कुमार को वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम में सिलेक्ट करने की मांग तेज हो रही है. आईपीएल में आरसीबी को लगातार दो बार चैंपियन बनाने के बाद अब यह अनुभवी पेसर यूपी टी20 लीग में लखनऊ फालकन्स के लिए अपने गेंदबाजी से आग लगा रहे हैं.
भुवनेश्वर कुमार यूपी टी20 में धमाल मचा रहे हैं.
नई दिल्ली: 37 साल के होने वाले भुवनेश्वर कुमार जोर-जोर से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं. आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद यूपी टी-20 लीग में वह अपनी तेज गेंदबाजी से आग लगा रहे हैं. दाएं हाथ के इस अनुभवी पेसर ने बीती रात लखनऊ फाल्कन्स के लिए मेरठ मावेरिक्स के खिलाफ सिर्फ 10 रन देकर चार विकेट झटके. अब खिताबी मुकाबला 6 सितंबर को लखनऊ और क्वालीफायर-2 की विजेता टीम के साथ होगा.
चार ओवर में 10 रन और चार विकेट
दरअसल, तीन सितंबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए क्वालीफायर-1 में लखनऊ फाल्कन्स ने मेरठ मैवरिक्स को 47 रन से हराते हुए यूपी टी20 लीग 2026 के फाइनल में एंट्री मार ली. इस मैच में कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने ओपनर एंड विकेटकीपर अक्षय दुबे (4), रितुराज शर्मा (0), दिव्यांश राजपूत (1) और दिव्यांश जोशी (6) को पवेलियन की राह दिखाई.
Vintage Bhuvi on display when it mattered the most!
Captain Bhuvneshwar Kumar led from the front with an incredible spell of 4/10 in 4 overs to power Lucknow Falcons into the UPT20 2026 Final!
पहली बार फाइनल में पहुंची लखनऊ की टीम
यूपी टी20 लीग के चार साल के इतिहास में लखनऊ फाल्कन्स पहली बार फाइनल में पहुंची है. मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ फाल्कन्स ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 145 रन बनाए. लखनऊ के लिए ओपनर हिमांशु सिंह ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए. मेरठ के स्पिनर जीशान अंसारी ने 14 रन देकर 3 विकेट झटके.
भुवी ने 4 साल पहले खेला भारत के लिए आखिरी मैच
146 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ मैवरिक्स को भुवनेश्वर कुमार के प्रहार से जूझना पड़ा. आपको जानकर हैरानी होगी कि भुवी ने चार ओवर की 24 गेंद में कुल 18 डॉट बॉल फेंकी. भुवनेश्वर कुमार ने 10 रन देकर चार विकेट लिए. एक वक्त तो मेरठ का स्कोर 36/7 हो चुका था. मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए. भुवनेश्वर कुमार की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच चार साल पहले यानी 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में खेला था. टी-20 फॉर्मेट के इस मैच के बाद सिलेक्टर्स ने उन्हें कभी टीम इंडिया के लिए नहीं चुना, लेकिन आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में भुवी जैसे प्रदर्शन कर रहे हैं, उसे देखकर फैंस चाहते हैं कि उन्हें वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम में सिलेक्ट किया जाए.
About the Author
Anshul TalmaleDeputy News Editor
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 04, 2026, 11:43 IST










