क्रिकेट इतिहास में किसके पास है ‘लंबू जी’ और ‘टिंगू जी’ का खिताब

नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर जब कद की बात आती है, तो अक्सर हम लंबे-तगड़े तेज गेंदबाजों की कल्पना करते हैं, जो अपनी रफ्तार और उछाल से बल्लेबाजों को डराते हैं लेकिन इस खेल की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि यहाँ हुनर किसी कद का मोहताज नहीं होता. यहाँ तकनीक, मानसिक मजबूती और जज्बा मायने रखता है, न कि खिलाड़ी की लंबाई.आज बात क्रिकेट इतिहास के उन दो खिलाड़ियों की, जो मैदान पर ‘उत्तर औ दक्षिण ध्रुव’ की तरह एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थे.

इनमें से एक खिलाड़ी इतना छोटा था कि स्टंप्स के पीछे छिप जाए, और दूसरा इतना लंबा कि बल्लेबाज को लगे कि गेंद सीधे आसमान से नीचे आ रही है. आइए जानते हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इन दो अनोखे रिकॉर्डधारियों के बारे में.

क्रिकेट इतिहास का सबसे छोटे कद का खिलाड़ी: क्रूगर वैन विक

क्रिकेट इतिहास में सबसे कम लंबाई के खिलाड़ी के रूप में न्यूजीलैंड के क्रूगर वैन विक का नाम दर्ज है. क्रूगर वैन विक का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ था वे घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उस दौर में साउथ अफ्रीका की टीम में दिग्गज विकेटकीपर मार्क बाउचर की जगह पक्की थी. मौकों की तलाश में वैन विक न्यूजीलैंड चले गए. साल 2012 में उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया. मैदान पर जब वे विकेटकीपिंग के लिए स्टंप्स के पीछे खड़े होते थे, तो उनका छोटा कद हर किसी का ध्यान खींचता था लेकिन अपनी तकनीक और फुर्ती के दम पर उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 9 टेस्ट मैच खेले और 31 से अधिक की सम्मानजनक औसत से रन बनाए. उन्होंने साबित किया कि क्रिकेट में कद नहीं, बल्कि आपका जिगरा मायने रखता है.

क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबे कद का खिलाड़ी

मोहम्मद इरफान का नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में लंबे खिलाड़ी के रूप में अपना नाम दर्ज करवाया है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की आसमान से आती गेंदों के लिए बल्लेबाज अलग से तैयारी करते थे. मोहम्मद इरफान का क्रिकेट में आना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. एक समय वे अपने बड़े कद के कारण पाई-पाई के लिए मोहताज थे और एक पाइप फैक्ट्री में काम करते थे लेकिन जब उनके टैलेंट को पहचाना गया, तो उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया. 7 फीट 1 इंच के इस गेंदबाज के लिए पिचों से खतरनाक उछाल (बाउंस) निकालना बेहद आसान था. जब इरफान गेंदबाजी के लिए दौड़ते थे, तो दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाजों के मन में खौफ पैदा हो जाता था, क्योंकि गेंद उनकी लंबाई और ऊंचे रिलीज पॉइंट के कारण सचमुच आसमान से आती हुई महसूस होती थी. उन्होंने पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) खेले और अपनी लंबाई को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया.

क्रूगर वैन विक और मोहम्मद इरफान, क्रिकेट इतिहास के दो ऐसे पन्ने हैं जो इस खेल की विविधता को दर्शाते हैं. जहाँ वैन विक ने अपनी छोटी लंबाई को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया, वहीं इरफान ने अपने असाधारण कद का फायदा उठाकर दुनिया भर के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर किया यही कारण है कि क्रिकेट को अनिश्चितताओं और विविधताओं का सबसे खूबसूरत खेल कहा जाता है.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति