टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने वाले 5 तेज गेंदबाज

Last Updated:September 04, 2026, 17:40 IST

5 fast bowlers most 10 wicket haul in test match: टेस्ट क्रिकेट में 10 विकेट चटकाना किसी भी तेज गेंदबाज के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जाती है. सर रिचर्ड हेडली, सिडनी बर्न्स, डेनिस लिली, इमरान खान और एलेक बेडसर जैसे दिग्गजों ने अपनी धारदार स्विंग, अनुशासन और रफ्तार के दम पर इस कारनामे को बार-बार दोहराया. इन गेंदबाजों ने न केवल एक मैच में 10-10 विकेट लेकर विरोधी टीमों को घुटनों पर ला दिया, बल्कि अपनी घातक गेंदबाजी से क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया.

दुनिया के 5 तेज गेंदबाज जिन्होंने एक टेस्ट मैच में लिए सबसे ज्यादा 10 विकेट.

नई दिल्ली. क्रिकेट की किताबों में जब भी सबसे खतरनाक गेंदबाजों की बात होती है, तो रफ्तार का जिक्र सबसे पहले आता है. मगर लाल गेंद के सबसे लंबे और कड़े इम्तिहान यानी टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ गेंद की रफ्तार काम नहीं आती. असल पहचान उस जादू से बनती है, जो एक गेंदबाज पूरे पांच दिनों तक अपने अनुशासन, नियंत्रण और स्विंग से रचता है. इतिहास के पन्नों को पलटकर देखें तो कुछ ऐसे महान तेज गेंदबाज हुए हैं, जिन्होंने अकेले दम पर विरोधी टीम की कमर तोड़ दी और एक ही टेस्ट मैच में 10-10 विकेट चटकाकर अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया.

जब बात एक मैच में 10 विकेट लेने की क्षमता की हो, तो न्यूजीलैंड के महान ऑलराउंडर सर रिचर्ड हैडली (Richard Hadlee) का नाम सबसे ऊपर चमकता है. 1973 से 1990 के बीच अपने 86 टेस्ट मैचों के शानदार करियर में हेडली ने अपनी सधी हुई स्विंग और लाइन-लेंथ से दुनिया भर के बल्लेबाजों को नचाया. उन्होंने अपने करियर में कुल 431 शिकार किए, लेकिन उनकी असली महानता इस बात से झलकती है कि उन्होंने 9 बार एक ही मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए. हेडली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15/123 रहा, जो यह साबित करता है कि जब उनका दिन होता था, तब विरोधी टीम का टिकना असंभव था. करियर में 36 बार एक पारी में 5 विकेट लेने वाले हेडली आज भी टेस्ट इतिहास के सबसे प्रभावशाली गेंदबाजों में गिने जाते हैं.

दुनिया के 5 तेज गेंदबाज जिन्होंने एक टेस्ट मैच में लिए सबसे ज्यादा 10 विकेट.

कम मैचों में अनूठा कीर्तिमान का रिकॉर्ड सिडनी बर्न्स के नाम
अगर आंकड़ों के लिहाज से प्रभाव देखा जाए, तो इंग्लैंड के सिडनी बर्न्स (Sydney Burns) का नाम सुनकर आज भी क्रिकेट विशेषज्ञ हैरान रह जाते हैं. 1901 से 1914 के छोटे से दौर में बर्न्स ने सिर्फ 27 टेस्ट मैच खेले, लेकिन प्रभाव ऐसा छोड़ा जो सदियों तक याद रखा जाएगा. बर्न्स ने केवल 27 मैचों में ही 7 बार एक मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया. बर्न्स की गेंदें इतनी किफायती और मारक थीं कि उनका गेंदबाजी औसत महज 16.43 का रहा. उन्होंने अपने करियर में कुल 189 विकेट लिए, जिनमें से 24 बार उन्होंने एक पारी में 5 विकेट चटकाए. एक मैच में उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 159 रन देकर 17 विकेट था. एक ऐसा आंकड़ा जिसे दोहराना आधुनिक क्रिकेट में नामुमकिन सा लगता है.

ऑस्ट्रेलिया की रफ्तार और आक्रामकता डेनिस लिली
ऑस्ट्रेलिया के डेनिस लिली उस दौर के गेंदबाज थे जब उनकी गेंदबाजी की दहाड़ से ही विरोधी बल्लेबाज सहम जाते थे. 1971 से 1984 के बीच 70 टेस्ट मैच खेलने वाले लिली ने अपने करियर में कुल 355 विकेट झटके. लिली ने भी सिडनी बर्न्स की तरह ही अपने टेस्ट करियर में 7 बार एक मैच में 10 विकेट लेने का कीर्तिमान बनाया. लिली केवल विकेट निकालने वाले गेंदबाज नहीं थे, बल्कि वे मैच का रुख पलटने में माहिर थे. 23 बार एक पारी में 5 विकेट लेने वाले लिली का एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11/123 रहा. उनकी आक्रामक सोच और अंत तक हार न मानने के जज्बे ने ऑस्ट्रेलिया को कई ऐतिहासिक जीतों का स्वाद चखाया.

कप्तानी और कातिलाना स्विंग का मेल इमरान खान
पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे बड़े नायकों में से एक इमरान खान (Imran Khan) ने 1971 से 1992 के बीच अपनी रिवर्स स्विंग से पूरी दुनिया पर हुकूमत की. 88 टेस्ट मैचों में 362 विकेट लेने वाले इमरान ने न केवल टीम की कमान संभाली, बल्कि अपने दम पर मैच का पासा भी पलटा. इमरान खान ने अपने करियर में 6 बार एक मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए. 23 बार पारी में 5 विकेट लेने वाले इमरान का एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14/116 रहा. उनका 22.81 का औसत यह बताने के लिए काफी है कि वे अपने दौर के सबसे निरंतर और खौफनाक गेंदबाजों में से एक थे.

इंग्लैंड का भरोसेमंद साथी एलेक बेडसर
इस लिस्ट में एक और बड़ा नाम इंग्लैंड के एलेक बेडसर का है, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के दौर में अपनी स्विंग का लोहा मनवाया. 1946 से 1955 के बीच 51 टेस्ट खेलने वाले बेडसर ने अपने करियर में 236 विकेट चटकाए. बेडसर ने 5 बार एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया. केवल 2.21 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करने वाले बेडसर बल्लेबाजों को बांधकर रखने में माहिर थे. एक मैच में 14/99 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा और उन्होंने 15 बार एक पारी में 5 विकेट हासिल किए.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 04, 2026, 17:40 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति