27 अगस्त को फिरोजाबाद में सजेगा कुश्ती का महाकुंभ, दांव-पेच दिखाने पहुंचेंगे दिग्गज

Last Updated:August 25, 2026, 13:39 IST

Firozabad Kushti Dangal: फिरोजाबाद के एक छोटे से गांव में शुरू हुई कुश्ती की परंपरा आज भी लोगों के बीच जिंदा है. करीब 40 साल पहले गांव के पहलवानों से शुरू हुआ यह सिलसिला अब हर साल होने वाले विशाल दंगल का रूप ले चुका है. खास बात यह है कि इस दंगल ने गांव के कई युवाओं को अखाड़े तक पहुंचाया और उनमें पहलवान बनने का जुनून पैदा किया. इस बार 27 अगस्त को टापा खुर्द गांव में देशभर से पहलवान जुटेंगे, जहां रोमांचक कुश्तियों के साथ विजेता पहलवानों को इनाम भी दिया जाएगा.

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के गांव टापा खुर्द में कुश्ती का जुनून आज भी लोगों के बीच देखने को मिलता है. यहां होने वाला दंगल सिर्फ पहलवानों की कुश्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई साल पुरानी कहानी और गांव की एक मजबूत परंपरा जुड़ी है. कभी गांव के एक पहलवान को अखाड़े में दांव-पेंच लगाते देखकर यहां के युवाओं में भी कुश्ती सीखने का शौक पैदा हुआ. देखते ही देखते गांव में कई अखाड़े शुरू हो गए और युवाओं ने भी कुश्ती को अपना लिया.

समय बीतता गया, लेकिन गांव के लोगों का कुश्ती से जुड़ाव कम नहीं हुआ. आज भी हर साल यहां बड़े दंगल का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से पहलवान पहुंचते हैं. इस बार भी 27 अगस्त को टापा खुर्द गांव में विशाल दंगल होने जा रहा है. इसमें देशभर के पहलवान अपनी कुश्ती का दम दिखाएंगे और जीतने वाले पहलवानों को पुरस्कार भी दिया जाएगा.

पहलवान को देखकर गांव के युवाओं में बढ़ा कुश्ती का जुनून
टापा खुर्द गांव के पहलवान मेघ सिंह राठौर ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि करीब 40 साल से भी पहले गांव में मेघ सिंह उर्फ बैंचा पहलवान हुआ करते थे. उन्होंने गांव में अखाड़ों की शुरुआत की थी. उनके कुश्ती लड़ने और दांव-पेंच देखने के बाद गांव के युवाओं में भी पहलवान बनने का जुनून बढ़ने लगा. उस समय गांव में तीन अखाड़े चलते थे. सुबह होते ही यहां पहलवान अभ्यास करने के लिए पहुंच जाते थे और एक-दूसरे से कुश्ती लड़कर दांव-पेंच सीखते थे. धीरे-धीरे गांव में कुश्ती का माहौल ऐसा बना कि कई घरों से पहलवान निकलने लगे.

देशभर में कुश्ती लड़ चुके थे मेघ सिंह पहलवान
मेघ सिंह पहलवान ने देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर कुश्तियां लड़ीं और कई मुकाबलों में जीत हासिल की. गांव के युवाओं के लिए वह प्रेरणा बन गए थे. उनके दांव-पेंच देखकर युवा भी अखाड़े में जाने लगे और कुश्ती सीखने लगे. पहलवान के निधन के बाद भी गांव के लोगों ने उनकी कुश्ती की परंपरा को खत्म नहीं होने दिया. उनकी याद में हर साल दंगल कराया जाने लगा. अब यह आयोजन गांव की पुरानी पहचान का हिस्सा बन चुका है.

27 अगस्त को फिर सजेगा विशाल दंगल
गांव के पहलवानों के मुताबिक, इस बार प्रसिद्ध पहलवान मान सिंह राठौर की याद में 27 अगस्त को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा. दंगल की शुरुआत दोपहर 3 बजे से टापा खुर्द गांव में होगी. इसमें देशभर से पहलवान पहुंचकर अपना दम दिखाएंगे.

बड़े पहलवान दिखाएंगे दांव-पेंच
दंगल में बॉबी पहलवान, वीर पहलवान समेत कई चर्चित पहलवानों के पहुंचने की उम्मीद है. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती लड़ चुके पहलवानों के भी आने की संभावना जताई जा रही है. मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है.

इस दंगल में अलग-अलग मुकाबलों में पहलवान अपनी ताकत और कुश्ती के दांव-पेंच दिखाएंगे. जीतने वाले पहलवानों को आयोजकों की ओर से इनाम भी दिया जाएगा. गांव के लोगों का कहना है कि दंगल का मकसद सिर्फ कुश्ती कराना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी अखाड़े और इस पारंपरिक खेल से जोड़ना है.

About the Author

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ेंLocation :

Firozabad,Uttar Pradesh

First Published :

August 25, 2026, 13:39 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति