Last Updated:August 25, 2026, 12:58 IST
Astro News : समुद्र शास्त्र में शरीर पर मौजूद तिल और मस्सों को लेकर कई तरह की मान्यताएं बताई गई हैं. कहा जाता है कि शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिल व्यक्ति के स्वभाव, जीवन और आर्थिक स्थिति से जुड़े संकेत दे सकते हैं. कुछ जगहों पर तिल या मस्सा होना शुभ माना जाता है, तो कुछ स्थानों को धन हानि और आर्थिक परेशानियों से जोड़कर देखा गया है. आइए जानते हैं कुछ तिलों के बारे में.
वाराणसी : मनुष्य की किस्मत को शरीर पर दिखने वाला छोटा सा तिल और मस्सा खोल सकता है. कई बार यही तिल धन हानि का बड़ा कारण भी बनता है. कई महिलाओं के शरीर पर ऐसी जगह तिल होता है, जिसे ज्योतिष के सामुद्रिक शास्त्र में अशुभ बताया गया है. आइए जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से इसके बारे में.
पंडित संजय उपाध्याय ने लोकल 18 को बताया कि यदि महिला के नासिक (नाक) के आगे के हिस्से पर काला तिल हो तो यह पति के लिए कष्टदायक होता है. ऐसी महिलाओं का अपने पति से हर दिन झगड़ा होता है. धन में अक्सर कमी बनी रहती है. लड़ाई-झगड़े की वजह से मनुष्य मानसिक रूप से अशांत भी रहता है. कई बार ऐसी हालत में पति-पत्नी के रिश्तों के बीच तलाक जैसी परिस्तिथियां भी पैदा हो जाती है.
दरिद्रता का संकेत
इसके अलावा, अगर महिला के दाएं पैर पर काला तिल है तो साफ है कि वो आलसी होंगी. ऐसे लोगों वक्त बेवक्त सोना बेहद पसंद होता है. इसके कारण घर में दरिद्रता चली आ आती है. मनुष्य को धन और स्वास्थ्य की हानि होती है. वहीं जिन महिलाओं के होंठ के दाहिने भाग के नीचे काला तिल होता है तो वो कंजूस होती है. यह पैसे खर्च करने में सबसे पीछे होती हैं.
घर में होती है अशांति
जिन महिलाओं के ललाट (सिर) के दक्षिण भाग में काला तिल होता है. उन्हें कलह प्रिय होती है. यानी बिना किसी वजह के यह महिलाएं अपने पति और परिवार से झगड़ा करती रहती है. इससे घर में अशांति का माहौल हमेशा बना होता है और मनुष्य हर वक्त तनाव के बीच रहता है.
धन हानि की संभावना
इसके अलावा, जिन महिलाओं के दाहिने आंख के कोने पर काला तिल होता है वो महिलाएं अनिष्टकारी होती है. यानी इनका विवाह जिस भी पुरुष से होता है वहां हमेशा परेशानियां घिरी होती है. अक्सर ऐसे घर में धन की हानि के साथ बीमारियों का वास होता है. इसके कारण मनुष्य हर वक्त परेशान रहता है.
(नोट- ये जानकारी और दावे केवल सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. लोकल 18 इस तरह की बातों की पुष्टि नहीं करता है.)
About the Author
काव्या मिश्राSenior Sub Editor
Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …
और पढ़ेंLocation :
Varanasi,Uttar Pradesh
First Published :
August 25, 2026, 12:58 IST











