नई दिल्ली. दलीप ट्रॉफी का फाइनल ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जाएगा. ईस्ट जोन की कप्तानी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन कर रहे हैं, जबकि साउथ जोन की कमान टीम इंडिया के टी20 उपकप्तान तिलक वर्मा हाथों में है. यह टूर्नामेंट पूरी तरह से बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाना था. हालांकि, बीसीसीआई ने फैंस के लिए खिताबी जंग चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कराने का फैसला किया ताकि दर्शक स्टेडियम में जाकर देख सकें. सबकी नजरें 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर भी रहने वाले हैं, जो ईस्ट जोन के उपकप्तान भी हैं. उन्होंने सेमीफाइनल में दोनों पारियों में तेज बैटिंग कर टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई थी. ऐसे में आइए लाइव स्ट्रीमिंग समेत इस मुकाबले से जुड़ी हर बड़ी जानकारी आपको बताते हैं.
14 साल बाद फाइनल में ईस्ट जोन
ईस्ट जोन की टीम 14 साल के लंबे समय बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है. ऐसे में वह खिताब जीतने के इस सुनहरे मौके को हर हाल में नहीं गंवाना चाहेगी. दिलचस्प यह है कि आखिरी बार 201213 का फाइनल खेलते हुए ईस्ट जोन ने ट्रॉफी जीती थी. दूसरी ओर, साउथ जोन की टीम पिछले सीजन के फाइनल में मिली हार को दोहराना नहीं चाहेगी. साउथ जोन को 2024-25 के फाइनल में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल जोन ने मात देकर उसका सपना तोड़ा था. साउथ जोन का फोकस पिछले सीजन की इस कसर को पूरा करने पर होगा.
मजबूत हैं दोनों टीमें
ईस्ट जोन ने सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन को रौंदकर फाइनल में जगह बनाई तो साउथ जोन ने नॉर्थ जोन के खिलाफ सेमीफाइनल में 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. ईस्ट जोन के लिए वैभव सूर्यवंशी, मुकेश कुमार और मोहम्मद शमी ने दमदार खेल दिखाया. वैभव ने दोनों पारियों में तेज बैटिंग से शानदार स्टार्ट दिलाया, जबकि शमी और मुकेश ने गेंद से कहर बरपाया. वहीं, साउथ जोन की जीत में चमके कप्तान तिलक वर्मा, जिन्होंने पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और टीम को अहम बढ़त दिलाकर टीम को जीत की और अग्रसर किया.
क्या फाइनल नहीं खेलेंगे तिलक, ईशान और वैभव?
ईशान किशन, तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के इस फाइनल मैच के खेलने पर संशय बना हुआ है. इसी वजह है भारत की अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज. 13 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच खेला जाना है. इसके लिए भारतीय टीम को जल्द ही एकजुट होना है, जिसका तिलक, ईशान और वैभव भी हिस्सा हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो फैसला गंभीर को करना है. दलीप ट्रॉफी का फाइनल 6 से 10 सितंबर के बीच खेला जाना है और अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ियों के 9 या 10 सितंबर को दिल्ली में एकत्र होने की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसे में गंभीर अगर तिलक, ईशान और वैभव इजाजत देते हैं तो ये तीनों स्टार फाइनल खेलते नजर आएंगे. लेकिन ऐसा नहीं होता है तो शायद ये तीनों भारतीय दलीप ट्रॉफी का फाइनल मिस कर सकते हैं.
साउथ जोन से जुड़े पडिक्कल और सिराज
साउथ जोन को खिताबी जंग से पहले मजबूती मिली है. भारत के इंटरनेशनल खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद सिराज दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले मे साउथ जोन की तरफ से खेलेंगे. ये दोनों खिलाड़ी हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेले थे, जिसे भारत ने 1-0 से अपने नाम किया था. इस सीरीज में पडिक्कल का प्रदर्शन दमदार रहा था और उन्होंने 2 टेस्ट मैचों में 328 रन बनाए थे. पडिक्कल के बल्ले से दोनों ही मुकाबलों में शतकीय पारी निकली थी और वह ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे थे. सिराज का प्रदर्शन भी श्रीलंका के खिलाफ बढ़िया रहा था.
कब और कितने बजे शुरू होगा फाइनल?
यह फाइनल मुकाबला कल यानी 6 सितंबर से 10 सितंबर के बीच खेला जाएगा। मैच शुरू होने का समय सुबह 9.30 बजे से है.
दलीप ट्रॉफी का फाइनल लाइव कहां देखें?
दलीप ट्रॉफी 2026-27 की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर हो रही है. ऐसे में ऑनलइन इस मैच का लुत्फ उठाने फैंस इसी एप पर खिताबी जंग देहक सकेंगे. वहीं, टीवी पर मैच देखने के इच्छुक फैंस के लिए फाइनल का प्रसारण Star Sports Network पर किया जाएगा.










