US Open में वापसी पर सेरेना और विनस को मिली हार, अल्काराज-सबालेंका की आसान जीत

Last Updated:September 05, 2026, 12:29 IST

दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना और वीनस विलियम्स की यूएस ओपन में वापसी कुछ खास नहीं रही. दोनों बहने टाई ब्रेकर तक चले मुकाबले में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं. इसके अलावा पुरुष एकल में कार्लोस अल्काराज ने आसान जीत हासिल की, जबकि आर्याना ने भी अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में पहुंच गए हैं.

यूएस ओपन के युगल मैच में सेरेन और विनिस विलियम को मिली हार

न्यूयॉर्क: सेरेना और वीनस विलियम्स एक बार फिर यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में आकर्षण का केंद्र रहीं, लेकिन वे वापसी पर जीत हासिल नहीं कर पाई जबकि अप्रैल के बाद पहली बार किसी प्रतियोगिता में खेल रहे कार्लोस अल्काराज ने अपना विजय अभियान जारी रखा. सेरेना और वीनस ने हालांकि महिला युगल के पहले दौर के मैच में कड़ी चुनौती पेश की. इन दोनों बहनों ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए मैच को टाईब्रेकर तक पहुंचाया.

दोनों के पास जीत का शानदार मौका था लेकिन टाईब्रेकर में उन्होंने 5-0 की बढ़त गंवा दी और और आखिर में हाओ-चिंग चान और माया जॉइंट से 6-3, 6-7 (6), 7-6 (10-7) से हार गईं. यह 2022 के बाद यूएस ओपन में उनका पहला मैच था. उन्होंने यहां दो बार युगल खिताब जीता है. तीसरे सेट में 4-1 से पिछड़ने के बाद उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए सेट को बराबरी पर ला दिया था. सेरेना ने इस साल 44 साल की उम्र में टेनिस में वापसी की. वीनस 46 साल की उम्र में भी टूर पर खेलना जारी रखे हुए हैं.

अल्काराज ने वू यिबिंग को हराकर राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह

इस बीच पुरुष एकल में मौजूदा चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त अल्काराज ने वू यिबिंग को 6-3, 6-4, 6-1 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई. दाहिनी कलाई में चोट के कारण चार महीने तक खेल से बाहर रहने वाले दो बार के चैंपियन अल्काराज़ का सामना अब 20वीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल से होगा, जिन्होंने 15वीं वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर बुब्लिक को पांच सेटों में हराया. अल्काराज़ ने कहा, ‘‘मैंने जितना सोचा था मैं उससे बेहतर प्रदर्शन कर रहा हूं.’’

अर्याना सबालेंका ने मारी चौथे दौर में एंट्री

महिला एकल में दो बार की मौजूदा चैंपियन अर्याना सबालेंका ने भी चौथे दौर में प्रवेश किया. उन्होंने कामिला रखिमोवा को 6-3, 6-4 से हराया. विश्व की नंबर एक खिलाड़ी को दूसरे सेट में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा जो 54 मिनट तक चला. उन्होंने दूसरे दौर का अपना मैच केवल 53 मिनट में जीता था. वह सेरेना विलियम्स के बाद लगातार तीन यूएस ओपन खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनने की कवायद में हैं. अंतिम 16 में उनका मुकाबला टेलर टाउनसेंड से होगा.

जेसिका पेगुला ने लेयला फर्नांडीज को कड़े मुकाबले में हराया

तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने पहला सेट आसानी से गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए 2021 की उपविजेता लेयला फर्नांडीज को 1-6, 6-4, 6-3 से हराया. पेगुला का मुकाबला अब रोमानिया की 36 वर्षीय सोराना सिर्स्टिया से होगा, जो इस सत्र के बाद संन्यास लेने पर विचार कर रही हैं. 16वीं वरीयता प्राप्त सोराना ने 19वीं वरीयता प्राप्त जैस्मीन पाओलिनी को 6-3, 6-3 से हराया.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 05, 2026, 12:29 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति