Last Updated:September 15, 2026, 14:03 IST
नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की कास्टिंग को लेकर शुरुआत में भले ही आलोचना हो रही थी. लेकिन गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना जय जय राम रिलीज किया. इस गाने ने रणबीर कपूर की इमेज बदलकर रख दी. पहले एक्टर को ट्रोल कर रहे नेटिजेंस अब उनसे माफी मांग रहे हैं.
रणबीर कपूर से माफी मांग रहे ट्रोल्स.
नई दिल्ली. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है. इस मच अवेटेड फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्री राम और साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आने वाली हैं. जब नितेश तिवारी की इस फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ था तो रणबीर कपूर को काफी ट्रोल किया जा रहा था, लेकिन बीते सोमवार को फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज हुआ तो ट्रोल्स के सुर भी बदले-बदले लग रहे हैं. ट्रेलर देखकर रणबीर कपूर को ट्रोल कर रहे सोशल मीडिया यूजर्स अब एक्टर से माफी मांग रहे हैं.
‘रामायण’ का ट्रेलर देखने के बाद कई यूजर्स खुलकर एक्टर की आलोचना कर रहे थे. सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की कास्टिंग को लेकर चर्चाएं तेज थीं. कई लोगों का कहना था कि रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के रोल में सही नहीं लग रहे हैं. अब गाना देखने के बाद लोग ये मान रहे हैं कि रणबीर की काबिलियत पर सवाल उठाने में उन्होंने शायद जल्दबाजी कर दी थी.
गाने से बदली रणबीर कपूर की इमेज
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर रिलीज किए गए इस पहले गाने ने दर्शकों को भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर और माता सीता के रूप में साई पल्लवी की एक बेहद मोहक झलक दिखाई है. संगीत जगत के दिग्गज ए.आर. रहमान के जादुई संगीत और अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की रूहानी आवाज ने इस गाने में चार चांद लगा दिए हैं.
रणबीर कपूर से माफी मांग रहे ट्रोल्स
गाने के विजुअल्स में महाकाव्य ‘रामायण’ के कई महत्वपूर्ण पड़ावों को खूबसूरती से उकेरा गया है, जिसमें राम-सीता के विवाह से लेकर प्रभु श्री राम की जीवन यात्रा के अनमोल पल शामिल हैं. इसके अलावा, गीत के खूबसूरत बोल कवि कुमार विश्वास ने लिखे हैं, जो इसकी गहराई को और बढ़ा देते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैंस इस गाने और रणबीर के लुक पर दिल खोलकर रिएक्शन दे रहे हैं.
एक्स पर एक यूजर ने लिखा, ‘रणबीर कपूर की कास्टिंग पर कभी डाउट मत कीजिए, यह एकदम परफेक्ट यानी पीक कास्टिंग है’. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘रणबीर कपूर का इस इंडस्ट्री में अगर कोई मुकाबला है, तो वो खुद रणबीर कपूर ही हैं’. एक अन्य फैन ने राम और सीता की जोड़ी की तारीफ करते हुए लिखा कि रणबीर और साई पल्लवी की केमिस्ट्री बेहद दिव्य और मंत्रमुग्ध करने वाली है.
About the Author
Pranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
New Delhi,Delhi
First Published :
September 15, 2026, 14:03 IST










