यूपी चुनाव के हलचल के बीच CM योगी ने क्यों मंगवाई 3,000 लाठियां, किसकी आने वाली है शामत

यूपी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. अगर कोई सोच रहा है कि त्योहारों या चुनाव के समय उपद्रव करके माहौल खराब कर देगा, तो जरा संभल जाए. यूपी पुलिस को अब ऐसे-ऐसे हाईटेक हथियारों और ढालों से लैस किया जा रहा है कि हुड़दंगियों के पसीने छूट जाएंगे.

दंगाइयों की अब खैर नहीं

यूपी में दंगाइयों और उपद्रव करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए योगी सरकार ने करीब 8 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है. इस बजट से पुलिस फोर्स के लिए खास सुरक्षा उपकरण खरीदे जा रहे हैं.

इसमें सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है 3,000 खास लाठियों की. यह कोई आम बांस या लकड़ी की लाठी नहीं है. पुलिस जवानों को पीवीसी (यानी बेहद मजबूत और हल्की प्लास्टिक) की लाठियां दी जा रही हैं. यह लाठी हल्की होती है, जिससे भीड़ को कंट्रोल करना आसान होता है. यह चोट से ज्यादा उपद्रवियों में खौफ पैदा करने का काम करेगी. एक लाठी की कीमत करीब 500 रुपये है.

पुलिस पर होने वाले ईंट, पत्थर और कांच की बोतलों के हमलों से बचाने के लिए 300 हाईटेक हेलमेट खरीदे जा रहे हैं. एक हेलमेट की कीमत 2,600 रुपये है.

दिल्ली में हुए प्रदर्शनों के दौरान कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे. यूपी में जवानों को ऐसी चोटों से बचाने के लिए 4,000 रुपये की कीमत वाली 300 पीवीसी शील्ड खरीदी जा रही हैं.

‘बख्शे नहीं जाएंगे मनचले और दंगाई’

जिन्होंने प्रदेश को गुंडा प्रदेश बना दिया था, गरीबों की जमीनों पर कब्जा करते थे और बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाते थे. अब अगर किसी ने बहन-बेटी को छेड़ा या सुरक्षा में सेंध लगाई, तो मान के चलिए कि यमराज के घर जाने का उसका रास्ता तय हो चुका है.

रक्षाबंधन पर बहनों को दिया फ्री बस यात्रा का तोहफा

एक तरफ जहां पुलिस को टाइट किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ त्योहारों के सीजन में रक्षाबंधन के मौके पर सीएम योगी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. 27 अगस्त से 29 अगस्त तक महिलाएं यूपी की सरकारी बसों में बिल्कुल मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. प्रदेश की 900 से ज्यादा सरकारी बसों में यह सुविधा मिलेगी. खास बात यह है कि महिला के साथ सफर कर रहा एक साथी (पुरुष या महिला) भी मुफ्त में सफर कर सकेगा.

नोएडा में धारा 163 लागू, त्योहारों पर हाई अलर्ट

त्योहारों और परीक्षाओं को देखते हुए राज्यभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

नोएडा में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, ईद-मिलाद और 30 अगस्त को होने वाली NEET PG परीक्षा के मद्देनजर 13 दिनों के लिए (4 सितंबर तक) बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है.

इसके तहत 5 या उससे ज्यादा लोगों के एक जगह इकट्ठा होने, बिना इजाजत जुलूस या प्रदर्शन करने पर सख्त पाबंदी रहेगी.

हाईवे और एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग करने वालों पर तुरंत एक्शन के निर्देश दिए गए हैं.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति