4 प्रोड्यूसर्स का बड़ा दांव, 2.30 घंटे की फिल्म ने मचाया ऐसा भौकाल, रचा इतिहास

नई दिल्ली. एक फिल्म, जिसके पीछे बड़े स्टूडियो का नाम नहीं, करोड़ों का तामझाम नहीं और न ही किसी बड़े स्टार की गारंटी थी. फिर भी पर्दे पर आते ही इसने ऐसा भौकाल मचाया कि हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी. चार लोगों ने एक ऐसे प्रोजेक्ट पर दांव लगाया, जिसके नतीजे का अंदाजा लगाना आसान नहीं था. किसी ने अनुभव लगाया, किसी ने भरोसा और किसी ने अपनी जमा-पूंजी तक झोंक दी. लेकिन असली कहानी तो तब सामने आती है, जब पता चलता है कि इस फिल्म को बनाने वालों ने आखिर कौन सा जोखिम उठाया था.

कहते हैं कि जब नीयत साफ हो और किसी कहानी को ईमानदारी के साथ पर्दे पर उतारने का संकल्प हो तो इतिहास बनते देर नहीं लगती. संत नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने सीमित संसाधनों के बावजूद जिस तरह 1 करोड़ से अधिक दर्शकों के दिलों में जगह बनाई. फिल्म 280 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया, जो भारतीय सिनेमा में एक अनोखा उदाहरण है. लेकिन बॉक्स ऑफिस के इस चमत्कार के पीछे केवल एक सोच नहीं, बल्कि चार जुनूनी निर्माताओं का अटूट विश्वास और समर्पण छुपा हुआ है. क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए चार प्रोड्यूसर्स साथ आए थे.

4 प्रोड्यूसर्स का बड़ा दांव

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म को तीन दूसरे प्रोड्यूसर्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. उनके साथ अनुप्रिया नागर, नम्रता जी सिंह और रागिनी सोना को प्रोड्यूसर के तौर पर क्रेडिट मिला है. हालांकि, हमारी सहयोगी सीएनएन न्यूज 18 में आनंद नरसिम्हन के साथ हुई खास बातचीत में फिल्म की टीम ने बताया कि रागिनी सोना और नम्रता जी सिंह इस प्रोजेक्ट की मूल प्रोड्यूसर्स हैं.

अनुप्रिया नागर को बाबा नीम करौली में काफी आस्था भी है.

21 साल की उम्र में लगा दी अपनी बचत

फिल्म की सफलता के बाद इसके प्रोडक्शन से जुड़े लोगों की कहानी भी चर्चा में आ गई है. इनमें सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही हैं 21 साल अनुप्रिया नागर, जिन्होंने प्रोजेक्ट के पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान अपनी यूके की जमा-पूंजी का बड़ा हिस्सा फिल्म में लगा दिया. अनुप्रिया नागर ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में बताया कि फिल्म से जुड़ने के समय शूटिंग और मुख्य निर्माण का काम पूरा हो चुका था. लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए टीम को अतिरिक्त फंड की जरूरत थी. फिल्म की कहानी और इसके आध्यात्मिक विषय ने अनुप्रिया को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने अपनी बचत इस प्रोजेक्ट में लगाने का फैसला किया. अनुप्रिया के लिए ये सिर्फ किसी फिल्म में पैसा लगाने का फैसला नहीं था. उन्होंने बताया कि कहानी के साथ उनका भावनात्मक जुड़ाव हो गया था. यही वजह रही कि इतनी कम उम्र में उन्होंने अपनी मेहनत से जुटाई गई रकम इस प्रोजेक्ट में लगा दी.

कौन हैं नम्रता जी सिंह?

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर नम्रता जी सिंह फिल्म और मीडिया मार्केटिंग की दुनिया में लंबे समय से सक्रिय हैं. वह स्वंभू मीडिया नेटवर्क मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर और इन्वेस्टर के तौर पर भी जुड़ी हैं. इसके अलावा वह एवरीमीडिया की फाउंडर हैं और 2009 से फिल्मों और मीडिया मार्केटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. नम्रता का जुड़ाव कई बड़े प्रोडक्शन हाउस और फिल्मों से रहा है. उन्होंने वाईआरएफ, धर्मा, पीवीआर, रेड चिलीज, फॉक्स स्टार, फ्राइडे फिल्म वर्क्स, प्रीतीश नंदी, बालाजी और सोनी जैसे बड़े नामों के साथ काम किया है. आईएमबीडी के मुताबिक, उनके काम में कलाकारों की डिजिटल पहचान तैयार करने से लेकर फिल्मों की मार्केटिंग तक कई अहम प्रोजेक्ट शामिल हैं. नम्रता ने अक्षय कुमार समेत कई कलाकारों की डिजिटल पहचान बनाने में काम किया. वहीं, शाहरुख खान की फिल्म ‘रा-वन’ के प्रमोशन के दौरान भारत के शुरुआती .यूट्यूब लाइवस्ट्रीम में भी उनकी भूमिका रही.

नम्रता जी सिंह इस सफलता से काफी खुश हैं. फोटो साभार-@beingnamratag/Instagram

‘द सूफी रूट’ से भी जुड़ी हैं नम्रता

नम्रता जी सिंह का नाम म्यूजिक आईपी ‘द सूफी रूट’ से भी जुड़ा है, जिसे वह एआर रहमान के साथ को-ओन करती हैं. यानी फिल्म मार्केटिंग, डिजिटल मीडिया और म्यूजिक तीनों क्षेत्रों में उनका एक्सपीरियंस ‘हनुमान अंश’ जैसे प्रोजेक्ट में काम आया. लेकिन प्रोड्यूसर के तौर पर वह बिलकुल नई हैं.

रागिनी सोना भी प्रोडक्शन टीम का हिस्सा

फिल्म की प्रोड्यूसर टीम में रागिनी सोना का नाम भी शामिल है. उन्हें डॉ. विशाल चतुर्वेदी, अनुप्रिया नागर और नम्रता जी सिंह के साथ प्रोड्यूसर का क्रेडिट मिला है. फिल्म की टीम के मुताबिक रागिनी और नम्रता शुरुआत से इस प्रोजेक्ट से जुड़ी मूल प्रोड्यूसर्स में रही हैं.

विशाल चतुर्वेदी के लिए सिर्फ फिल्म नहीं था प्रोजेक्ट

डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने ‘हनुमान अंश’ का निर्देशन करने के साथ इसे प्रोड्यूस भी किया. नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित इस फिल्म को बनाने में उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद कहानी और उसके आध्यात्मिक भाव से समझौता नहीं किया. फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के गानों तक को उन्होंने अपनी आस्था और भक्ति के रंग में रंगा और लोगों को सिनेमाघरों तक आने तक के लिए मजबूर कर दिया. यही वजह है कि ‘हनुमान अंश’ की सफलता के साथ अब फिल्म की पर्दे के पीछे की कहानी भी लोगों का ध्यान खींच रही है. एक तरफ अनुभवी फिल्म और मीडिया प्रोफेशनल्स का साथ था, तो दूसरी तरफ महज 21 साल की एक प्रोड्यूसर का अपनी बचत पर भरोसा. इन अलग-अलग लोगों का विश्वास ही इस फिल्म के सफर का अहम हिस्सा रहा.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति