बरेली में बनेगा नया ‘मिनी लंदन’, फूल-फव्वारे और रोशनी से सजेगा कैनाल फ्रंट

Last Updated:August 25, 2026, 14:29 IST

Bareilly News: ग्रेटर बरेली का कैनाल फ्रंट सिर्फ सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि हरियाली, स्वास्थ्य, पर्यटन, मनोरंजन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को एक साथ जोड़ने वाली योजना के रूप में सामने आ रहा है. अगर यह परियोजना प्रस्तावित स्वरूप में विकसित होती है, तो जलधारा के किनारे बनने वाला यह कैनाल फ्रंट बरेली की नई पहचान और शहरवासियों के लिए एक नया आकर्षण बन सकता है.

बरेली: बरेली को आधुनिक, सुंदर और हरित शहर का नया स्वरूप देने की दिशा में बरेली विकास प्राधिकरण यानी BDA बड़ी पहल करने जा रहा है. ग्रेटर बरेली आवासीय योजना में जलधारा के दोनों किनारों पर भव्य कैनाल फ्रंट विकसित किया जाएगा. फूल, फव्वारे, हरियाली और आकर्षक रोशनी से सजा यह क्षेत्र आने वाले समय में शहर के नए पर्यटन और मनोरंजन केंद्र के रूप में पहचान बना सकता है.

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विकसित की जा रही ग्रेटर बरेली योजना में BDA द्वारा करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में बहने वाली जलधारा के दोनों ओर कैनाल फ्रंट विकसित करने की योजना है. यह जलधारा योजना के सेक्टर-1 हिमाद्रि एन्क्लेव और सेक्टर-2 शिवालिक एन्क्लेव के बीच से होकर गुजरती है और पीलीभीत रोड से योजना के मध्य तक जाती है. कैनाल फ्रंट पर नागरिकों के लिए पैदल पथ, साइकिल ट्रैक और जॉगिंग ट्रैक बनाए जाएंगे. इसके साथ ही दोनों किनारों पर हरित क्षेत्र, सुंदर पार्क, पुष्प सज्जा और आकर्षक लैंडस्केपिंग की जाएगी.

खूबसूरती से जगमगाता नजर आएगा शहर
जलधारा के अलग-अलग हिस्सों में फव्वारे और विशेष प्रकाश व्यवस्था भी विकसित की जाएगी, जिससे शाम के समय पूरा क्षेत्र रोशनी और खूबसूरती से जगमगाता नजर आएगा. बच्चों के लिए झूले और खेल क्षेत्र, जबकि परिवारों के लिए बैठने और विश्राम की व्यवस्था होगी. भविष्य में यहां फूड कोर्ट और खान-पान के केंद्र भी विकसित किए जाने की योजना है यानी सुबह की सैर से लेकर जॉगिंग, साइकिलिंग और परिवार के साथ समय बिताने तक, कैनाल फ्रंट शहरवासियों के लिए एक नया सार्वजनिक स्थल बन सकेगा.

इस परियोजना में कला और प्रकृति का भी सुंदर संगम देखने को मिलेगा. फूलों, पक्षियों, पशु-पक्षियों और खेल एवं ज्ञान-विज्ञान से जुड़ी विषयगत कलात्मक संरचनाएं विकसित की जाएंगी. क्रिकेट बैट, शटलकॉक और ग्लोब जैसी संरचनाएं बच्चों और युवाओं के आकर्षण का केंद्र बन सकती हैं. भविष्य में यहां वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी आयोजित करने की भी परिकल्पना है. सामाजिक संस्थाओं, उद्यान प्रेमियों और अन्य संगठनों की जनभागीदारी से ऐसे आयोजन बरेली की पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा दे सकते हैं.

जन्माष्टमी के बाद शुरू होंगी ये प्रक्रियाएं
पर्यटकों और शहरवासियों की बढ़ती आवाजाही से स्थानीय खान-पान, छोटे कारोबार और सेवा क्षेत्र को भी रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही BDA की रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली जैसी बड़ी आवासीय योजनाओं में अलग-अलग सेक्टरों में आवासीय और व्यावसायिक भूखंड उपलब्ध कराए गए हैं. चौड़ी सड़कों के साथ स्कूल, नर्सिंग होम, OHT और STP जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी स्थान निर्धारित किए गए हैं. जन्माष्टमी के बाद नई नीलामी और लॉटरी प्रक्रिया शुरू होने की बात भी अधिकारियों ने कही है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ेंLocation :

Bareilly,Uttar Pradesh

First Published :

August 25, 2026, 14:29 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति