Last Updated:August 25, 2026, 13:41 IST
Firozabad News: फिरोजाबाद में वायरल फीवर का प्रकोप जारी है, जिससे लोग सर्दी, जुकाम और बदन दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं. वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. मनोज कुमार ने बचाव के तरीके बताए हैं और शुरुआती लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेने की बात कही है.
फिरोजाबाद: बदलते मौसम के साथ कई बीमारियां पनपने लगती हैं. इस बार भी लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं. फिरोजाबाद में वायरल फीवर का प्रकोप जारी है. हर जगह लोगों को सर्दी, जुकाम और बदन दर्द की समस्या हो रही है. शहर के अस्पतालों में लोगों की भीड़ लगी हुई है. सरकारी अस्तपाल में रोजाना सैकड़ों मरीज वायरल फीवर की परेशानी को लेकर दवा लेने जा रहे हैं. इस वायरल को लेकर चिकित्सक भी लोगों को बचाव की सलाह दे रहे हैं.
वहीं इसके शुरुआती लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेकर दवा खानी चाहिए. इसके अलावा वरिष्ठ फिजीशियन ने बचाव के लिए और भी तरीके बताएं हैं, जिससे इस वायरल से खुद का बचाव किया जा सकता है. सर्दी, बुखार और गले में दिक्कत होने पर हो सकता है.
वायरल फीवर का दूरी और दवा ही है इलाज
फिरोजाबाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. मनोज कुमार ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि ये मौसम वायरल फीवर का है. इस सीजन में ये वायरस तेजी से फैलता है और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को भी चपेट में ले लेता है. इसके शुरुआती लक्षण सर्दी और बुखार हैं. अगर घर में किसी व्यक्ति को जुकान या सर्दी है तो उससे दूरी बनाएं. किसी भी चीज को छूने के बाद हाथों को अच्छे से साफ करें. इसके अलावा अगर आपके शरीर में दर्द महसूस हो रहा है तो तुंरत डॉक्टर के पास जाएं.
ये वायरस एक दूसरे के गले मिलने, हाथ मिलाने या उसके वातावरण में रहने पर भी फैल सकता है. इसलिए किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं. वहीं उन्होने कहा कि इसमें लोगों को तेज बुखार भी आता है और लगभग सात से आठ दिन तक ये बुखार बना रहता है, इसलिए इसकी चपेट में आने पर खुद को किसी और के संपर्क में ना आने दें. धीरे-धीरे ही इसका असर कम होगा.
प्लेटनेट्स कम होने का रहता है खतरा
डॉक्टर वरिष्ठ फिजीशियन ने कहा कि इस वायरल फीवर का प्रकोप इस समय तेजी से चल रहा है. फिरोजाबाद में अधिकतर लोगों को वायरल फीवर हो रहा है. लेकिन लगातार कई दिनों तक बुखार रहने पर लोगों की प्लेटलेट्स कम हो रही है. वहीं कुछ लोग बुखार होने पर प्लेटलेट्स बढ़ाने की दवा ले रहे हैं. बिना जांच के इससे खतरा हो सकता है. इस वायरल फीवर से शरीर में कमजोरी हो सकती है.
सरकारी अस्पताल में रोजाना 400 मरीजों की ओपीडी हो रही है. दूर-दूर से मरीज वायरल फीवर की समस्या लेकर आ रहे हैं. इसलिए घर में हो या अपने ऑफिस में, इस वायरस की चपेट में आने से बचें. साफ-सफाई रखें और किसी भी तरह की परेशानी होने, बुखार होने पर खुद से इलाज ना करें.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…
और पढ़ेंLocation :
Firozabad,Uttar Pradesh
First Published :
August 25, 2026, 13:41 IST










