Last Updated:September 05, 2026, 13:50 IST
youngest t20i centurion: साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज लुआन डे प्रीटोरियस ने नामीबिया के खिलाफ शतक जड़कर इतिहास रच दिया. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फुल मेंबर देशों के लिए सबसे कम उम्र में टी20 शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने 20 साल 16 दिन की उम्र में यह करिश्मा किया. क्या आप जानते हैं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसे भी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 20 साल से कम उम्र में शतक जड़ने का कारनामा किया है. चलिए जानते हैं.
प्रीटोरियस ने ट्राई सीरीज के मुकाबले में 53 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन की पारी नामीबिया के खिलाफ खेली. उनकी इस पारी के दम पर साउथ अफ्रीका की टीम नामीबिया के खिलाफ टी20 इंटरेनशनल क्रिकेट में अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफल हुई. इससे पहले साउथ अफ्रीका से हुई दो बार की भिड़ंत में नामीबिया ने उलटफेर करते हुए जीत दर्ज की थी.
प्रीटोरियस फुल मेंबर देशों (इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट खेलने वाले देश) में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाला बल्लेबाज तो बन गए, लेकिन 6 ऐसे बल्लेबाज भी हैं, जिन्होंने उनसे कम उम्र में ये कारनामा किया. इन सभी ने 20 से कम उम्र में शतक ठोका. हालांकि, उनकी टीमें फुल मेंबर नेशन में नहीं गिनी जाती हैं.
सर्बिया के ब्रेथिन पेकिक ने 19 साल 210 दिन की उम्र में टी20 इंटरनेशनल शतक ठोका. 2025 में उन्होंने स्लोवेनिया के खिलाफ 102 रन की पारी खेलकर सबसे कम उम्र में टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ने वाली लिस्ट में छठे स्थान पर काबिज कर लिया. पेकिक ने यह रन सिर्फ 42 गेंदों में ठोककर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई.
Add News18 as
Preferred Source on Google
नेपाल के कुशल मल्ला इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं. कुशल ने 2023 एशियन गेम्स ने 137 रन की विस्फोटक पारी खेलकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया था. दिलचस्प यह है कि उन्हें कोई भी गेंदबाज आउट करने में कामयाब नहीं रहा. मंगोलिया के खिलाफ कुशल ने नाबाद 137 रन ठोके थे. उस समय कुशल की उम्र 19 साल और 206 दिन थी. कुशल मल्ला 20 से कम उम्र में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं.
बोत्स्वाना के मोनरॉक्स कसेलमान ने 19 साल और 203 दिन की उम्र में टी20 इंटरनेशनल सैकड़ा जमाया था. उन्होंने आइवरी कोस्ट के खिलाफ 102 रन की पारी खेलकर इस लिस्ट में चौथा स्थान पर जगह बनाई.
तीसरे नंबर पर हैं कनाडा के ओपनर बल्लेबाज युवराज सामरा. युवराज ने 19 साल 141 दिन की उम्र में 110 रन की पारी खेलकर टॉप-3 में जगह बनाई. युवराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यह कारनामा टी20 वर्ल्ड कप में किया था.
नाइजीरिया के सलीम सलाउ टी20 इंटरनेशनल में शतक बनाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज हैं. उन्होंने यह कमाल 19 साल 30 दिन की उम्र में आइवरी कोस्ट टीम के खिलाफ किया था. उन्होंने 112 रन बनाए थे.
इस लिस्ट में सबसे ऊपर फ्रांस के गुस्ताव मेकोन के नाम है. गुस्ताव ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ 18 साल 280 दिन की उम्र में सेंचुरी बनाकर 2022 में इतिहास रच दिया था. अब तक वह दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने हुए हैं, जिसने 19 साल से कम उम्र में टी20 इंटरनेशनल में सेंचुरी बनाई. गुस्ताव ने 109 रन की पारी खेली थी.
First Published :
September 05, 2026, 13:50 IST










