‘पिक्चर अभी बाकी है..’ ‘किंग’ की रिलीज पर शाहरुख खान का क्लीन चिट, डिमांड पर सुनाया डायलॉग

Last Updated:September 15, 2026, 17:23 IST

Shah Rukh Khan On Film king Release: शाहरुख खान की अगली फिल्म ‘किंग’ की रिलीज में देरी की अफवाहें उड़ीं, तो तमाम फैंस बेचैन हो उठे. सुपरस्टार इन अफवाहों का जवाब देने के लिए सामने आए. उन्होंने एक्स पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन में फैंस के तमाम सवालों के जवाब दिए और उनकी डिमांड पर डायलॉग भी सुनाया. उन्होंने अपनी हाजिर जवाबी से एक बार फिर लोगों का दिल जीता. फिल्म तय तारीख 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी.

नई दिल्ली: शाहरुख खान करीब 3 साल बाद ‘किंग’ बनकर पर्दे पर वापसी करेंगे. साल 2023 में जब लोग उन्हें डूबता सितारा समझ रहे थे, तब उनकी लगातार तीन फिल्में हिट रही थीं. शानदार कमबैक के बाद शाहरुख खान के फैंस उनकी अगली रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. मगर ‘किंग’ की पोस्टपोन की खबर ने उनके फैंस को निराश किया. अब शाहरुख खान ने ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन में फैंस के सवालों के साथ ‘किंग’ की रिलीज पर भी बात की. (फोटो साभार: IMDb)

शाहरुख खान ने फिल्म ‘किंग’ की रिलीज में देरी की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं हो रहा है. फिल्म अपनी तय डेट 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी. ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन में जब शाहरुख से एक यूजर ने ‘किंग’ पर अपडेट देने को पूछा, ‘सर ‘किंग’ का कुछ अपडेट दीजिए. 3 साल पहले आपकी आखिरी फिल्म थिएटर में देखी थी. सिर्फ एक ट्रेलर के लिए कितना तरसाएंगे?’ (फोटो साभार: IMDb)

सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने लिखा, ‘अब सीधे फिल्म ही देखना! तरसा नहीं रहा, बस एक अच्छी फिल्म बना रहा हूं, ताकि दिल को तसल्ली मिले, सब आएगा 24 दिसंबर से पहले.’
(फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

शाहरुख खान ने ‘एक्स’ पर एक और यूजर को जवाब देते हुए बताया कि ‘किंग’ की शूटिंग के वक्त उन्हें कई बार चोट लगी, जिसकी वजह से शूटिंग का शेड्यूल कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था. उन्होंने लिखा, ‘शूटिंग के दौरान कुछ चोटें लगी थीं, इसलिए कई बार काम रोकना और शुरू करना पड़ा, लेकिन अब सब ठीक हो गया है. लगभग सब पूरा हो गया है, सब बढ़िया है.’ (फोटो साभार: IMDb)

शाहरुख खान ने तीसरे यूजर को जवाब देते हुए अगली फिल्म के बारे में कहा, ‘किंग में सब कुछ. ज्यादा से ज्यादा लोगों का मनोरंजन करने के लिए बहुत मेहनत की है. एक्शन, गाने, एक्टर्स और बेशक मेरे बाल!’ (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

शाहरुख खान से एक यूजर ने ‘किंग’ का डायलॉग सुनाने की अपील की, तो उन्होंने अपने खास अंदाज में जवाब देते हुए डायलॉग सुनाया. शेयर किए वीडियो में शाहरुख कह रहे हैं, ‘फिल्म के डायलॉग का खुलासा करना जल्दबाजी होगी या फिल्म से आपको कुछ सुना सकूं. फिर भी सभी कह रहे हैं, तो 24 दिसंबर को किंग. पिक्चर अभी बाकी ‘किंग’ अकेला काफी है.’ (फोटो साभार: IMDb)

जब शाहरुख खान से एक यूजर ने पूछा, ‘सर, अबराम पहले डूम्सडे देखेगा या किंग?’ सुपरस्टार ने यहां अपनी हाजिर जवाबी का परिचय दिया. वे बोले, ‘पहले तो बाप ही आएगा बेटा.’ सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ को लेकर पहले से ही काफी हाइप है. इसकी वजह न सिर्फ ‘डंकी’ के बाद शाहरुख खान की बड़े पर्दे पर वापसी है, बल्कि इसमें कई बड़े कलाकार एक साथ नजर आएंगे. (फोटो साभार: IMDb)

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका में होंगी. फिल्म में दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी खास रोल निभाते दिखेंगे. फिलहाल, फिल्म की कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
(फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 15, 2026, 17:23 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति