Last Updated:September 15, 2026, 18:56 IST
Shah Rukh Khan Ask Me Anything Session : शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर आकर फिल्म ‘किंग’ की रिलीज पर उड़ी अफवाहों का खंडन किया. साथ ही, उन्होंने फैंस के तमाम सवालों के जवाब दिए. हालांकि, कुछ फैंस ने उनसे अतरंगी सवाल पूछे, जिनका सुपरस्टार ने बड़ी ईमानदारी से जवाब दिया. शाहरुख खान से जब एक फैन ने रूसी हीरोइन के साथ एडवेंचर मूवी करने को कहा, तो किंग खान भी हैरान रह गए.
ख़बरें फटाफट
शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर को रिलीज होगी.
नई दिल्ली: शाहरुख खान अपने अंदाज से हर किसी का दिल जीत लेते हैं. सुपरस्टार ने फिल्म ‘किंग’ की रिलीज के 2 महीने पहले फैंस से बात की और उनके दिलचस्प सवालों के जवाब दिए. शाहरुख खान से ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन में कुछ फैंस ने अतरंगी सवाल पूछे, तो उन्होंने अपनी हाजिर-जवाबी से दिल जीत लिया. मगर एक सवाल पर किंग खान भी हैरान रह गए. उन्होंने बड़ी ईमानदारी से अपने जज्बात बयां किए, जो लोगों को भा गई.
शाहरुख खान ने ‘एक्स’ पर अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ की रिलीज डेट को कन्फर्म किया है. जाहिर है कि उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज और चार्म से सबका मनोरंजन किया और फैंस के सवालों के जवाब दिए. हालांकि, उन्हें एक सवाल ने हैरान कर दिया जब एक फैन ने उनसे किसी रूसी एक्ट्रेस के साथ एडवेंचर फिल्म में काम करने की अपील की.
शाहरुख से फैन की अनूठी डिमांड
शाहरुख खान से फैन ने लिखा, ‘भाऊ, रूसी एक्ट्रेस के साथ एडवेंचर मूवी करो न.’ फैंस के अचानक आए सुझाव से शाहरुख खान हैरान दिखे. सुपरस्टार ने अपने मजाकिया लहजे में जवाब दिया, ‘सच में! यह रिक्वेस्ट तो पहली बार सुनी है.’ शाहरुख खान के एक अन्य फैन ने उनकी तस्वीर के साथ अपनी फोटो शेयर की, जिसमें उनका आउटफिट सुपरस्टार के साथ मैच कर रहा है. फैन ने पूछा, ‘सर मेरे हेयरस्टाइल और कपड़ों को रेट कीजिए.’ शाहरुख खान ने बड़ी दिलदारी से कहा, ‘तुम ज्यादा हैंडसम लग रहे हो, सिर्फ मुझ पर हवा का असर ज्यादा अच्छा है.’
सिद्धार्थ आनंद ने किया है ‘किंग’ का निर्देशन
शाहरुख खान को फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान काफी चोटें आई थीं, जिसकी वजह से कई दफा इसकी शूटिंग भी रोकनी पड़ी थी. अब जब ‘किंग’ की पोस्टपोन की अफवाहें उठीं, तो शाहरुख ने इसे खारिज कर दिया. फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. इसमें शाहरुख की बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभय वर्मा, राघव जुयाल, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और अनिल कपूर समेत कई अन्य सितारे हैं.
About the Author
Abhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 15, 2026, 18:56 IST










