‘रामायण’ में कौन बने भरत, शत्रुघ्न और लक्ष्मण, एक को बजरंग बली के चमत्कार से मिला रोल

Last Updated:September 15, 2026, 19:05 IST

Ramayana Cast: रणबीर कपूर की रामायण में कास्टिंग से अब धीरे धीरे खुलासा होने लगा है. अब राम के भाई भरत, शत्रुघ्न और लक्ष्मण के किरदारों से बड़ी जानकारी सामने आई है. एक्टर्स ने बताया कि उन्हें कैसे नितेश तिवारी की फिल्म में रोल मिला.

आदिनाथ कोठारे-भरत (दाएं) और रवि दुबे-लक्ष्मण (बाएं) (फोटो: टी-सीरीज/YouTube)

गणेश चतुर्थी के मौके पर रामायण का पहला गाना जय जय राम रिलीज हुआ, जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया. इसी के साथ अब रामायण की कास्ट की भी बड़ी डिटेल सामने आई है. दरअसल जय जय गाने के दृश्यों में राम-सीता के बहन भाइयों की झलकियां साफ नजर आई हैं. चलिए रामायण की कास्ट बताते हैं.

रामायण में प्रभु राम के रूप में रणबीर कपूर नजर आएंगे तो सीता के रूप में साई पल्लवी. अब राम के भाई भरत के किरदार की डिटेल सामने आई. इस किरदार को मराठी एक्टर आदिनाथ कोठारे प्ले करेंगे. वह मराठी जगत के बड़े नाम है और अब नितेश तिवारी की रामायण में बड़ा रोल प्ले करेंगे.

रामायण में कौन बना भरत
PTI से बातचीत में आदिनाथ ने इस रोल के बारे में बात करते हुए कहा कि ये रोल उनके लिए जिंदगी और करियर के सफर को बदलने वाला है. ये बहुत ही बड़ा अवसर है. उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें ये रोल ऑडिशन के जरिए मिला. मुकेश छाबड़ा के ऑफिस में उन्होंने ऑडिशन दिया था. इसके बाद वह शॉर्टलिस्ट हुए.

View this post on Instagram

चमत्कार से मिला शत्रुघ्न का रोल
फिल्म में शत्रुघ्न का रोल एक्टर नितिश शर्मा को मिला है. चार भाइयों में सबसे छोटे और लक्ष्मण के भाई के रोल से पहले वह काफी स्ट्रगल कर चुके. एक्टर ने बताया कि वह करियर में कई बार रिजेक्ट हुए हैं. अब काफी मुश्किलों के बाद उन्हें इतना बड़ा रोल और फिल्म बनी है जो उनके दिल के करीब है. उनके लिए ये एक चमत्कार है.

उन्होंने बताया कि कई बड़ी फिल्मों के ऑडिशन दिए लेकिन अचानक उन्हें रिप्लेस कर दिया गया. वह इतना निराश हो गए थे कि अपने घर लौट गए. मां के कहने पर उन्होंने हनुमान की शरण में गए. उन्होंने हनुमान चालीसा और राम चरितमानस का पाठ करना शुरू किया. तब अचानक उन्हें तीसरे दिन मुकेश छाबड़ा के ऑफिस से कॉल आया और उन्हें ये रोल मिला. ये उनके लिए किसी जादू व चमत्कार से कम नहीं.

रामायण में लक्ष्मण रवि दुबे
बता दें रणबीर कपूर की फिल्म में लक्ष्मण का रोल एक्टर रवि दुबे को मिला है. जो गाने में भी साफ साफ नजर आ रहे हैं. वह पहले ही इस रोल को लेकर पुष्टि कर चुके हैं.

About the Author

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंFirst Published :

September 15, 2026, 19:05 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति