Last Updated:September 15, 2026, 19:21 IST
Amitabh Bachchan Ayodhya : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन के नाम पर अयोध्या में धर्मशाला बनवाने जा रहे हैं. अयोध्या विकास प्राधिकरण में नक्शा स्वीकृत कराने के लिए अप्लाई कर दिया गया है. अमिताभ बच्चन ने अयोध्या के दशरथ पथ पर एक जमीन खरीदी है. इसी जमीन पर अब हरिवंश राय बच्चन के नाम पर धर्मशाला आकार लेगी. इसमें अयोध्या आने वालों के लिए ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने बताया कि आपत्ति सुनवाई की प्रक्रिया के तहत आवेदन को अखबारों में प्रकाशित कराया गया है. निर्धारित समय पूरा होने के बाद इसकी जांच की जाएगी. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद से यहां धर्मशालाओं और ठहरने की सुविधाओं की जरूरत भी बढ़ी है.
अयोध्या. रामनगरी अयोध्या के भव्य स्वरूप में आने के बाद से यहां देश-दुनिया की जानी-मानी हस्तियां भी अपने स्तर पर योगदान दे रही हैं. अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अयोध्या में अपने पिता और प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन के नाम पर धर्मशाला का निर्माण कराने जा रहे हैं. इसके लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण में नक्शा स्वीकृति के लिए आवेदन किया गया है. प्राधिकरण की ओर से फिलहाल मानचित्र की स्वीकृति से जुड़ी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पिछले दिनों अमिताभ बच्चन ने अयोध्या के दशरथ पथ पर एक प्राइवेट कंपनी के जरिए जमीन खरीदी थी. यह जमीन दशरथ पथ के पास प्रॉपर्टी की एक कंपनी की परियोजना में आती है. इसी जमीन पर अब हरिवंश राय बच्चन के नाम पर धर्मशाला आकार लेगी. धर्मशाला में श्रद्धालुओं और अयोध्या आने वालों के लिए ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है.
अयोध्या विकास प्राधिकरण ने बताया है कि प्रस्तावित धर्मशाला 20 कमरों से अधिक की होगी. इसका उद्देश्य अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को व्यवस्थित और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है. धर्मशाला के निर्माण से पहले मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है. प्राधिकरण ने संबंधित आवेदन पर आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए इसे प्रकाशित कराया है. आपत्ति दर्ज कराने के लिए निर्धारित समय पूरा होने के बाद प्राधिकरण दस्तावेजों और प्रस्ताव का परीक्षण करेगा. इसके बाद नियमानुसार मानचित्र को स्वीकृति देने की कार्रवाई की जाएगी.
क्या होगा आगे
अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने बताया कि अयोध्या इस समय जिस भव्य स्वरूप में नजर आ रही है, उसमें देश के विख्यात लोगों का भी योगदान है. इसी क्रम में प्रख्यात अभिनेता अमिताभ बच्चन की ओर से भी धर्मशाला के निर्माण के लिए नक्शा आवेदन किया गया है. प्रस्तावित धर्मशाला 20 कमरों से अधिक की है. वर्तमान में आपत्ति सुनवाई की प्रक्रिया के तहत इसे समाचार पत्र में प्रकाशित कराया गया है. निर्धारित समय पूरा होने के बाद नियमानुसार इसका परीक्षण किया जाएगा. प्रक्रिया पूरी होने पर मानचित्र को स्वीकृति दी जाएगी.
लगातार बढ़ रही संख्या
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में धर्मशालाओं और बेहतर ठहरने की सुविधाओं की जरूरत भी बढ़ी है. अमिताभ बच्चन की ओर से प्रस्तावित यह धर्मशाला इसी दिशा में एक जरूरी पहल मानी जा रही है. प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन का कहना है कि इसका उद्देश्य अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं, खासकर दूर-दराज से आने वाले लोगों को अच्छी और व्यवस्थित सुविधा उपलब्ध कराना है. फिलहाल सबकी नजरें मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया पर है.
About the Author
प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ेंLocation :
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
First Published :
September 15, 2026, 19:21 IST










