क्या फिर राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे चंपत राय? जानिए पूरा माजरा

Last Updated:August 25, 2026, 15:51 IST

Champat Rai News :  राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक 3 सितंबर को होने वाली है.  इस बैठक में ट्रस्ट अपना पहला चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) का ऐलान तो करेगा ही. साथ ही पूर्व महासचिव चंपत राय की वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि बैठक में उनकी वापसी का प्रस्ताव लाया जा सकता है. 

Champat Rai Ram Mandir Trust News : राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की जांच कर रही एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में पूर्व महासचिव चंपत राय की दोबारा वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंप दी है. शासन स्तर से रिपोर्ट ट्रस्ट को मिलने के बाद उसका परीक्षण भी शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि जांच में चंपत राय और पूर्व ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के खिलाफ चढ़ावा चोरी से जुड़ी कोई भूमिका सामने नहीं आई है.

3 पद खाली हैं
एसआईटी की रिपोर्ट के बाद अब ट्रस्ट में खाली पड़े पदों को लेकर नए सिरे से मंथन शुरू हो गया है. 15 सदस्यीय ट्रस्ट में फिलहाल तीन पद रिक्त बताए जा रहे हैं. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि चंपत राय को एक बार फिर ट्रस्ट में जिम्मेदारी मिल सकती है. दो सितंबर को ट्रस्ट की प्रस्तावित बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना भी जताई जा रही है.

चंपत राय के खिलाफ कुछ नहीं मिला
सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान चंपत राय को चढ़ावा चोरी की घटना से जोड़ने वाला कोई ठोस सबूत नहीं मिला. उनके करीबी माने जाने वाले टिन्नू यादव की गिरफ्तारी के बावजूद जांच एजेंसी को चंपत राय की किसी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भूमिका के प्रमाण नहीं मिले हैं. इसी के बाद उनके समर्थकों में वापसी की उम्मीद बढ़ी है. अयोध्या के कई संत भी चंपत राय के समर्थन में बताए जा रहे हैं. संतों का मानना है कि पिछले दिनों उनके खिलाफ बने हालात अब जांच के बाद काफी हद तक साफ हो गए हैं. पिछले कुछ समय से चंपत राय भी संतों से मुलाकात करते हुए सार्वजनिक रूप से सक्रिय नजर आ रहे हैं. इस्तीफा देने के समय उन्होंने कहा था कि वह किसी तरह का कलंक लेकर अयोध्या से नहीं जाएंगे.

बताया जा रहा है कि एसआईटी रिपोर्ट आने के बाद संगठन के शीर्ष स्तर पर भी उनसे बातचीत की कोशिशें हुई हैं, हालांकि चंपत राय ने फिलहाल इस मामले में सार्वजनिक तौर पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है. वह धार्मिक अनुष्ठानों और संतों से मुलाकात में अधिक समय दे रहे हैं. ट्रस्ट के रिक्त पदों को लेकर संघ और विहिप के बीच पहले से चर्चा होने की बात कही जा रही है. इसी क्रम में विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर चंपत राय की संभावित वापसी को लेकर संगठन के भीतर सकारात्मक माहौल बताया जा रहा है. वही डॉ. अनिल मिश्रा को लेकर अंतिम निर्णय संघ के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से होने की चर्चा है.

ट्रस्ट में रिक्त तीन पदों में दो चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे से खाली हुए हैं, जबकि तीसरा पद अयोध्या नरेश विमलेंद्र मोहन के निधन के बाद रिक्त हुआ. अब सबकी नजरें आगामी ट्रस्ट बैठक पर टिकी हैं, जहां इन पदों को लेकर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है.

About the Author

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ेंLocation :

Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh

First Published :

August 25, 2026, 15:51 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति