हरमन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वें टी20 मैच में कप्तानी कर बनीं ‘क्वीन ऑफ क्रिकेट’

होमखेलक्रिकेट

हरमन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वें टी20 मैच में कप्तानी कर बनीं ‘क्वीन ऑफ क्रिकेट’

Last Updated:September 05, 2026, 20:51 IST

Harmanpreet Kaur Captaincy Records: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया. वह मेंस और वुमेंस दोनों को मिलाकर 150 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं. महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ उतरते ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. इस लिस्ट में उनके बाद श्रीलंका की चमारी अथापथु और रवांडा की मैरी बिमेनिमाना का नाम आता है.

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी में बनाया विश्व कीर्तिमान.

नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है, जहां तक दुनिया का कोई भी पुरुष या महिला खिलाड़ी आज तक नहीं पहुंच सका था. दुबई में महिला एशिया कप 2026 के ग्रुप-ए मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही हरमनप्रीत कौर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 मैचों में कप्तानी करने वाली विश्व की पहली खिलाड़ी बन गईं.

साल 2012 में पहली बार भारतीय टी20 टीम की कमान संभालने वाली हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने 2012 से 2026 के अपने लंबे और ऐतिहासिक सफर में यह मुकाम हासिल किया है. इससे पहले खेले गए 149 मैचों में भारत को उनकी कप्तानी में 86 मुकाबलों में जीत मिली है. टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड पहले से ही अपने नाम रखने वाली हरमनप्रीत ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कप्तान के तौर पर 3,301 रन भी बनाए हैं, जो महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर है.

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी में बनाया विश्व कीर्तिमान.

चमारी अथापथु दूसरे स्थान पर
अगर दुनिया भर के पुरुषों और महिलाओं के टी20 रिकॉर्ड्स पर नजर डालें, तो हरमनप्रीत कौर के आसपास भी फिलहाल कोई दूसरा खिलाड़ी नजर नहीं आता. इस मामले में दूसरे स्थान पर श्रीलंका की दिग्गज ऑलराउंडर और कप्तान चमारी अथापथु हैं. साल 2014 से 2026 के बीच चमारी ने 121 मैचों में श्रीलंका की कप्तानी की है.

मैरी बिमेनिमाना और मेग लैनिंग का दबदबा
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी के मामले में तीसरे स्थान पर रवांडा की मैरी बिमेनिमाना का नाम आता है, जिन्होंने 2021 से 2026 के दौरान 101 मैचों में अपनी टीम का नेतृत्व किया है. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की महान पूर्व कप्तान मेग लैनिंग का नंबर आता है. लैनिंग ने 2014 से 2023 के बीच रिकॉर्ड 100 महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.

महिला क्रिकेट की अन्य दिग्गज कप्तान
महिला क्रिकेट में अन्य प्रमुख कप्तानों की बात करें तो थाईलैंड की नारुमोल चायवाई ने 2021 से 2026 के दौरान 98 मैचों में कमान संभाली है. वहीं इंग्लैंड की हीदर नाइट ने 2016 से 2025 के बीच 96 मुकाबलों में इंग्लैंड की कप्तानी की. इंग्लैंड की ही पूर्व दिग्गज कप्तान शार्लोट एडवर्ड्स ने 2006 से 2016 के दौरान 93 मैचों में टीम का नेतृत्व किया था. इसके अलावा मलेशिया की विनिफ्रेड दुरईसिंगम ने 2018 से 2026 के बीच 86 मुकाबलों में अपनी राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व बतौर कप्तान किया है.

पुरुष क्रिकेट में गेरहार्ड इरास्मस सबसे आगे
पुरुष क्रिकेट की बात की जाए तो टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस के नाम दर्ज है. इरास्मस ने 2019 से 2026 के बीच 91 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में नामीबिया की अगुवाई की है. वे पुरुष और महिला दोनों वर्गों को मिलाकर इस ओवरऑल सूची में आठवें स्थान पर हैं.

क्लिंटन रुबागुम्या और बाबर आजम का रिकॉर्ड
इरास्मस के ठीक पीछे रवांडा के पुरुष टीम के कप्तान क्लिंटन रुबागुम्या हैं, जिन्होंने 2021 से 2025 के बीच 90 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी का जिम्मा संभाला. वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम पुरुषों की सूची में तीसरे और ओवरऑल सूची में ग्यारहवें स्थान पर हैं. बाबर आजम ने 2019 से 2024 के दौरान 85 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में पाकिस्तान टीम का नेतृत्व किया था.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 05, 2026, 20:48 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति