फिर अटकी सलमान खान की ‘मातृभूमि’, 2026 में नहीं हो पाएगी रिलीज?

Last Updated:September 16, 2026, 06:46 IST

सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ के लिए अभी फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा. वॉर ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट एक बार फिर टलने वाली है. पहले बैटल ऑफ गलवान के नाम से रिलीज होने वाली फिल्म के नाम में बदलाव हुआ लेकिन भारत और चीन के बीच हुई झड़प पर आधारित फिल्म को अभी तक रिलीज के लिए क्लियरेंस नहीं मिल पाया है. इस साल ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म अब शायद अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

सलमान खान की फिल्म की रिलीज पर सस्पेंस बना हुआ है.

नई दिल्ली. सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि के फैंस को अभी और लंबा इंतजार करना होगा. भारत-चीन के बीच साल 2020 में हुए संघर्ष की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म को लेकर इन दिनों कयासों का बाजार गर्म है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) के पास सर्टिफिकेशन के लिए अगले हफ्ते भेजा जाना था, लेकिन बोर्ड की तरफ से अब तक कोई हरी झंडी न मिलने के कारण इस प्रक्रिया में ब्रेक लग गया है.

सलमान खान की इस फिल्म पर लगातार संकट के बादल मंडरा रहे हैं. पहले फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था लेकिन विदेश मंत्रालय के निर्देशों के बाद इसका नाम बदलकर ‘मातृभूमि’ रख दिया गया. सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की ये फिल्म भारत-चीन के बीच साल 2020 में हुए संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित है जिसकी वजह से इसकी रिलीज पर अभी भी सवालिया निशान लगा हुआ है. विदेश मंत्रालय के निर्देश के बाद फिल्म के कई अहम सीन्स में बदलाव किए गए.

विदेश मंत्रालय से निर्देश के बाद फिल्म में हुए बदलाव

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स फिल्म से जुड़ी कुछ अड़चनों को दूर करने के लिए लगातार सरकारी अधिकारियों और संबंधित विभागों के संपर्क में हैं. हालांकि, स्थिति अभी भी धुंधली है क्योंकि फिल्म की स्क्रीनिंग और सर्टिफिकेशन को लेकर कोई आधिकारिक और निश्चित तारीख सामने नहीं आई है.

इस साल रिलीज नहीं होगी ‘मातृभूमि’?

साल 2026 के खत्म होने में अब गिने-चुने महीने ही बचे हैं और सिनेमाघरों में भी लिमिटेड स्लॉट्स ही खाली हैं. ऐसे में अगर सर्टिफिकेशन में थोड़ी सी भी और देर होती है, तो यह लगभग तय माना जा रहा है कि फिल्म इस साल के बजाय सीधे 2027 में सिनेमाघरों का रुख करेगी. हालांकि अभी तक सलमान खान की मातृभूमि की रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आई है.

About the Author

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 16, 2026, 06:46 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति