नई दिल्ली. नमस्ते, न्यूज 18 हिन्दी ऑनलाइन क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और पाकिस्तान की टीमें महिला टी20 एशिया कप 2026 में आज आमने सामने थीं. यह मैच दुबई में खेला गया. भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. भारतीय टीम ने अपने तीनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में शान से कदम रखा है.
पाकिस्तान की टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक केवल एक मुकाबला खेला है, जहां उसने अपने पहले मैच में थाईलैंड को 35 रनों से हराया था. इस प्रतियोगिता के समीकरणों को देखें तो आज का यह मुकाबला बेहद निर्णायक मोड़ पर खड़ा है. यदि पाकिस्तान की टीम आज भारत को हराने में सफल रहती है, तो वह सीधा अंतिम चार यानी सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. इसके साथ ही, पाकिस्तान की इस जीत से हांगकांग, चीन का सफर खत्म हो जाएगा.
भारतीय : स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव.
मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तुबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर.
September 5, 202622:18 IST
IND W vs PAK W Live Score: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया
IND W vs PAK W Live Score: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर महिला एशिया कप 2026 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की. टूर्नामेंट में पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी भारतीय टीम की जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई. भारत ने 56 रन का लक्ष्य 8.4 ओवर में 3 विकेट पर 57 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम किया.
September 5, 202621:46 IST
IND W vs PAK W Live Score: प्रतिका रावल आउट, भारत का दूसरा विकेट गिरा
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने एक ही ओवर में शेफाली के बाद प्रतिका रावल को भी पवेलियन भेज दिया. प्रतिका तीन गेंदों पर चार ही बना सकीं.
September 5, 202621:42 IST
IND W vs PAK W Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा, शेफाली वर्मा आउट
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने शेफाली वर्मा को पवेलियन भेज दिया. शेफाली छह गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुईं. भारतीय टीम 56 रन का लक्ष्य का पीछा कर रही है.
September 5, 202621:23 IST
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान की टीम 55 रन पर ढेर
IND W vs PAK W Live Score: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने पाकिस्तान को 55 रन पर ढेर कर दिया. पाकिस्तान की टीम 18.1 ओवर में पवेलियन लौट गई. भारत के लिए प्रेमा रावत और श्री चरणी ने तीन तीन विकेट लिए. जबकि दीप्ति शर्मा ने दो वहीं शेफाली वर्मा ने एक विकेट लिया.
September 5, 202621:13 IST
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान का नौवां विकेट गिरा, स्कोर 54/9
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान ने 54 के स्कोर पर अपना नौंवा विकेट गंवा दिया. प्रेमा रावत ने नशरा संधू को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच करवाया. नशरा खाता भी नहीं खोल सकीं.
September 5, 202621:01 IST
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरा, स्कोर 45/7
IND W vs PAK W Live Score: भारत ने पाकिस्तान के 7 विकेट पर 45 रन के भीतर झटक लिए हैं. भारतीय गेंदबाज पाकिस्तानी बैटर्स पर हावी हैं. पाकिस्तान की टीम पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है.
September 5, 202620:43 IST
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा, स्कोर 35/6
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान को 35 के स्कोर पर छठा झटका लगा. कप्तान फातिमा सना को दीप्ति शर्मा ने एलबीडब्ल्यू आउट कर उनकी लय बिगाड़ दी. फातिमा सात गेंदों पर खाता भी नहीं खोल सकी.
September 5, 202620:35 IST
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान ने 32 के स्कोर पर गंवाया चौथा विकेट
IND W vs PAK W Live Score: भारतीय स्पिनर श्री चरणी ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से पाकिस्तान के तीन विकेट झटक लिए हैं. पाकिस्तान की टीम मुश्किल में है. उसने 32 के कुल स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए हैं.
September 5, 202620:31 IST
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान की पारी लड़खड़ाई, स्कोर 29/3
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई है. भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करते हुए 10 गेंद के भीतर 3 विकेट निकाल दिए. पाकिस्तान की टीम 29 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुकी है. पाक का तीसरा विकेट जुल्फिकार के रूप में गिरा.
September 5, 202620:27 IST
IND W vs PAK W Live Score: श्री चरणी ने फिरोजा को भेजा पवेलियन, पाक स्कोर 28/2
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा चुका है. श्री चरणी ने फिरोजा को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई. पाकिस्तान को दूसरा झटका 28 के स्कोर पर लगा. फिरोजा 4 गेंद खेलने के बावजूद खाता भी नहीं खोल पाईं.
September 5, 202620:22 IST
IND W vs PAK W Live Score: शेफाली ने मुनीबा को किया आउट, पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा
IND W vs PAK W Live Score: भारत को पहली सफलता शेफाली वर्मा ने दिलाई. शेफाली ने सेट बैटर मुनीबा अली को क्लीन बोल्ड कर पाकिस्तान को पहला झटका दिया. पाकिस्तान का पहला विकेट 27 के स्कोर पर गिरा. मुनीबा 15 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुईं.
September 5, 202620:04 IST
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान की बैटिंग शुरू, मुनीबा-जुल्फिकार की जोड़ी मोर्चे पर
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान की ओर से मुनीब अली और शावाल जुल्फिकार पारी की शुरुआत करने आई हैं. भारतीय टीम को पहले विकेट की तलाश है.
September 5, 202619:36 IST
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन
IND W vs PAK W Live Score: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एयमान फातिमा, तूबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल.
September 5, 202619:36 IST
IND W vs PAK W Live Score:भारत की प्लेइंग इलेवन
IND W vs PAK W Live Score: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़.
September 5, 202619:33 IST
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान का भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है.
September 5, 202619:01 IST
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान का स्क्वॉड
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान का स्क्वॉड: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तुबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर.
September 5, 202618:59 IST
IND W vs PAK W Live Score: भारत का स्क्वॉड
IND W vs PAK W Live Score: भारतीय स्क्वॉड : स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव.
September 5, 202618:53 IST
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान का मुख्य हथियार स्पिन आक्रमण
IND W vs PAK W Live Score: भारत की लय को बिगाड़ने के लिए पाकिस्तान का सबसे बड़ा हथियार उसका स्पिन आक्रमण साबित हो सकता है. दुबई की पिच धीमी गति के गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है, ऐसे में सादिया इकबाल और नशरा संधू की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है. थाईलैंड के खिलाफ मिली जीत में सादिया ने अहम भूमिका निभाई थी, जहां उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 11 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे.
September 5, 202618:51 IST
IND W vs PAK W Live Score: भारत चार अंकों के साथ पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर है
IND W vs PAK W Live Score: भारतीय टीम दो मैचों में चार अंकों और +5.775 के शानदार नेट रन रेट के साथ ग्रुप-ए की अंक तालिका में शीर्ष पर है. वहीं, पाकिस्तान ने अपने इकलौते मुकाबले में जीत दर्ज कर दो अंक और +1.750 का नेट रन रेट हासिल किया है. भारत का यह वर्चस्व केवल मौजूदा टूर्नामेंट तक सीमित नहीं है. पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए कुल 17 महिला टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में से भारतीय टीम ने 14 मैचों में जीत हासिल की है, जिसमें 2026 महिला टी20 विश्व कप के अपने पिछले आमने-सामने के मुकाबले में मिली 64 रनों की बड़ी जीत भी शामिल है.
September 5, 202618:49 IST
IND W vs PAK W Live Score: शानदार फॉर्म में हैं स्मृति मंधाना
IND W vs PAK W Live Score: भारत के लिए इस मुकाबले में उतरने से पहले सबसे बड़ी चर्चा का विषय उप-कप्तान स्मृति मंधाना की शानदार फॉर्म है. मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ पिछले मुकाबले में महज 64 गेंदों पर 124 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी, जिसकी बदौलत डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने 137 रनों से विशाल जीत दर्ज की थी. इससे पहले भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत में थाईलैंड को भी 94 रनों से शिकस्त दी थी, जिसके चलते पूरी टीम इस समय जबरदस्त लय में नजर आ रही है.










