रणबीर कपूर बने राम-सनी देओल बने हनुमान तो अब पर्दे पर ‘कर्ण’ बनेंगे सलमान खान

Last Updated:September 16, 2026, 07:15 IST

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. जहां एक तरफ उनकी वॉर ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सेंसर बोर्ड के पेंच और अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं,. वहीं दूसरी तरफ डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा के साथ वो अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान अब पर्दे पर कर्ण का रोल अदा करने वाले हैं.

सलमान खान पर्दे पर ‘कर्ण’ का रोल अदा करेंगे.

नई दिल्ली.  इन दिनों धार्मिक और पौराणिक फिल्मों का दौर चल रहा है. नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई जारी है. इस बीच अब नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर चर्चाएं तेज हैं. रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ को लेकर बज बना हुआ है. इस फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी माता सीता और सनी देओल हनुमान के रोल में नजर आने वाले हैं. इन सबके बीच अब चर्चाएं हैं कि सलमान खान पर्दे पर कर्ण के रोल में दिखने वाले हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता जल्द ही एक बड़े प्रोजेक्ट में पौराणिक किरदार निभाते नजर आ सकते हैं. ‘फिल्मफेयर’ की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में इस बात पर मुहर लग गई है कि डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा की अगली फिल्म में सलमान खान पौराणिक पात्र ‘कर्ण’ के किरदार में नजर आएंगे. इस खुलासे के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.

सलमान खान बनेंगे कर्ण

View this post on Instagram

फरहान अख्तर प्रोड्यूस करेंगे फिल्म

फिल्म की चर्चाओं के साथ ही सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. दर्शक और यूजर्स यह जानने के लिए बेताब हैं कि क्या यह पूरी तरह से महाभारत की कथा पर आधारित होगी या फिर इस पौराणिक गाथा को आज के दौर का कोई मॉडर्न टच दिया जाएगा. हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से कहानी को लेकर कोई आधिकारिक और डिटेल जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन इतना तय है कि यह प्रोजेक्ट काफी भव्य होने वाला है. इस फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जाएगा.

बता दें कि इस साल जून के महीने में ‘बॉलीवुड हंगामा’ ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी थी कि निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने सलमान खान को एक धांसू स्क्रिप्ट सुनाई है. सूत्र यह भी बताते हैं कि कहानी सुनते ही सलमान खान को यह स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने बिना एक पल गंवाए इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी थी.

मालूम हो ये सलमान खान और डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा की पहली फिल्म है. दोनों पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर बाकी डिटेल्स का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है लेकिन ये तय है कि अगर सलमान खान, फरहान अख्तर और राकेश ओम प्रकाश मेहरा साथ आ रहे हैं तो जरूर कुछ धांसू देखने को मिलने वाला है.

About the Author

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 16, 2026, 07:15 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति