Last Updated:August 25, 2026, 23:30 IST
Ayodhya Latest News : रामनगरी अयोध्या से एक अजब-गजब मामला सामने आया है. जहां एक महिला चेन्नई से आई और राम मंदिर के कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ रुपए दान कर गई है. आइए जानते हैं पूरा मामला.
राम मंदिर.
अयोध्या: विश्व के सबसे चर्चित स्थान अयोध्या के रामजन्मभूमि परिसर में आस्था और सेवा की ऐसी मिसाल सामने आई जिसने मंदिर परिसर में मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया. जहां एक ओर राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला अभी पूरी तरह शांत नहीं हुआ है. वहीं दूसरी ओर चेन्नई से अयोध्या पहुंची एक महिला श्रद्धालु ने मंदिर के कर्मचारियों के लिए चार करोड़ रुपये का दान देकर सभी को हैरान कर दिया.
चेन्नई की रहने वाली महिला श्रद्धालु एसनाग लक्ष्मी रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचीं. उन्होंने राम मंदिर के लिए 10 हजार रुपये का दान दिया. इसके साथ ही उन्होंने मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों के लिए चार करोड़ रुपये का चेक समर्पित किया. इतनी बड़ी धनराशि मंदिर के बजाय कर्मचारियों के नाम किए जाने की चर्चा रामजन्मभूमि परिसर में भी होती रही. महिला श्रद्धालु ने चेक के साथ अपनी मंशा भी स्पष्ट की. उन्होंने इच्छा जताई कि इस राशि का उपयोग राम मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों की सुविधाओं को बेहतर करने और उनके वेतन में वृद्धि के लिए किया जाए.
महिला श्रद्धालु का यह कदम इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि आमतौर पर श्रद्धालु मंदिर निर्माण, पूजा-पाठ या धार्मिक गतिविधियों के लिए दान करते हैं. लेकिन एसनाग लक्ष्मी ने मंदिर में सेवा दे रहे कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए इतनी बड़ी राशि समर्पित की.चार करोड़ रुपये का यह दान अब राम मंदिर परिसर में चर्चा का विषय बना हुआ है. श्रद्धालु की इस पहल को सेवा, संवेदना और रामलला के प्रति आस्था से जोड़कर देखा जा रहा है. आखिर महिला कौन है उसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. मगर राम मंदिर के कर्मचारियों को जबसे यह बात पता चली है, तब से उनमें खुशी का माहौल है.
About the Author
Abhijeet ChauhanSub-Editor
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ेंLocation :
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
First Published :
August 25, 2026, 23:30 IST










