‘सिनेमा सिर्फ काम है’, खुद को एक्टर कहने से कतराते हैं ‘पंचायत’ के ‘विधायक’

Last Updated:September 16, 2026, 11:31 IST

वेब सीरीज ‘पंचायत’ से कई सितारों को पहचान मिली थी. ‘पंचायत’ से कई कलाकारों को दर्शकों के बीच खास पहचान मिली जिसमें विधायक के रोल में दिखे पंकज झा भी शामिल थे. पंकज झा ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि वो अपने आप को एक्टर नहीं कहना चाहते हैं. उनका मानना है कि फिल्में सिर्फ उनका काम हैं और वो इसे अपनी पहचान नहीं मानते हैं.

पंकज झा को ‘पंचायत’ से पहचान मिली.

नई दिल्ली.  जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव स्टारर वेब सीरीज ‘पंचायत’ ने कई सितारों को पहचान दिलाई. ‘पंचायत’ में दामाद के रोल में दिखे एक्टर आसिफ खान इन दिनों बिग बॉस के घर में दिख रहे हैं. इस पॉपुलर रियलिटी शो ने चंदन रॉय, सान्विका और शो में विधायक के रोल में दिखे पंकज झा को अलग पहचान दिलाई. पंचायत में विधायक के रोल से दर्शकों के दिलों में बसने वाले पंकज झा ने कई बार अपने इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है कि वो खुद को एक कलाकार समझते हैं और वो एक्टर कहलाने से बचना चाहते हैं.

हिंदुस्तान के साथ बात करते हुए पंकज झा कहते हैं कि वो एक अभिनेता हैं और अभिनेता होना बहुत गर्व की बात है, लेकिन वो खुद को एक्टर नहीं कहना चाहते हैं. दिग्गज अभिनेता का कहना है कि बॉलीवुड की दुनिया बहुत नकली और बहुत बनावटी है. इस दुनिया में हर कोई फेक है. हालांकि वो कहते हैं कि वो इसका हिस्सा हैं और वो इसकी बुराई नहीं कर रहे. कुछ लोगों के लिए वो इसका हिस्सा हैं.

पंकज झा फिल्मों को सिर्फ काम मानते हैं, पहचान नहीं

इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक दूसरे इंटरव्यू में पंकज झा ने कहा था कि वो एक तरीके से दिखावा नहीं करना  चाहते हैं और न ही फिल्म इंडस्ट्री में किसी और की तरह बनना चाहते हैं. एक्टर का कहना था, ‘फिल्मों में काम करने को किसी अन्य जॉब की तरह ही देखना चाहिए. वो भी सिर्फ एक जॉब है. मुझे समझ नहीं आता है कि लोग फिल्मों में काम करने वाले कलाकारों को इतना दर्जा क्यों देते हैं’.

पंकज झा : ‘फिल्मों में काम करने वाले अजीब होते हैं’

पंकज झा ने कहा था कि उन्हें समझ नहीं आता है कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले लोग इतने अजीब कैसे हो जाते हैं. उनका मानना है कि ये किसी बीमारी की तरह है जो फैलती रहती है और वो शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने खुद को इस बीमारी से बचा लिया. पंकज का कहना था कि वो लिखते हैं, पेंटिंग करते हैं और इन सबकी मदद से वो खुद को इस बीमारी से दूर रखते हैं.

एक्टर ने इसी इंटरव्यू में कहा था कि एक्टर्स को फिल्में देखने से बचना चाहिए. वो कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि एक्टर्स को फिल्में देखने से बचना चाहिए. ऐसा होता है कि वो दूसरे कलाकारों को कॉपी करने लगते हैं. उनका स्टाइल कॉपी करने लगते हैं’. उनका कहना था कि फिल्म इंडस्ट्री में बस एक ही सच्चा कलाकार था और वो इरफान खान थे.

पंकज झा ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली थी. उन्होंने ब्लैक फ्राइडे से पहचान हासिल की थी. वो गुलाल, चमेली और अनवर जैसी फिल्मों में दिखे थे. उन्हें असली पहचान अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘पंचायत’ से मिली थी.

About the Author

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 16, 2026, 11:31 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति