US Open: झेंग चिनवेन की यूएस ओपन में धमाकेदार वापसी, ओसाका भी चौथे दौक में

न्यूयॉर्क: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विनर झेंग चिनवेन ने यूएस ओपन में शानदार वापसी करते हुए कीज को 1-6, 7-6 (3), 7-5 से हराकर चौथे दौर में जगह बना ली है. रोमांचक मुकाबले में झेंग ने आखिर के 7 गेम में लगातार जीत हासिल की. इस जीत के बाद झेंग कोर्ट पर पीठ के बल लेटी थीं और उनके हाथ हवा में थे. वह ऐसी जीत का जश्न मना रही थीं, जिसकी उम्मीद शायद सिर्फ उन्हें ही थी.

दूसरी ओर कीज आंसुओं को रोकने की कोशिश करते हुए बता रही थीं कि आखिर कैसे झेंग लगभग मैच से बाहर होने के बावजूद जीत हासिल करने में सफल रहीं. कीज ने कहा, “मुझे लगता है कि मैंने निश्चित रूप से बहुत अच्छी शुरुआत की थी और फिर मैं बहुत डर गई… मैं शॉट ही नहीं लगा पा रही थी. मुझे नहीं पता. इस समय टेनिस बहुत मुश्किल लग रहा है और मुझे लगता है कि मैं उसी दबाव में आ गई.”

टाइब्रेकर में हारने के बाद कीज ने की जोरदार वापसी

साल 2017 की उपविजेता कीज ने दूसरे सेट का टाईब्रेक हारने के बाद जोरदार वापसी करते हुए 5-0 की बढ़त बना ली. झेंग ने एक गेम जीता लेकिन 5-1 पर सर्विस करते समय कीज के पास मैच प्वाइंट था. वह इसे भुना नहीं सकीं और यहीं से मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल गया. एक समय निराशा में कीज अपना रैकेट बार-बार सिर पर मारते दिखी. झेंग ने कहा, “मेहनत का फल मिलता है.” अब उनका सामना 2022 की यूएस ओपन चैंपियन इगा स्वियातेक से होगा.

नाओमी ओसाका भी चौथे दौर में पहुंची

नाओमी ओसाका ने भी एलिस मर्टेंस को 6-3, 3-6, 7-5 से हराकर चौथे दौर में जगह बना ली. दो घंटे 38 मिनट चले मुकाबले के अंतिम अंक के बाद दो बार की चैंपियन ओसाका ने अपना सिर रैकेट पर रख लिया, मानो इस 13वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को खुद भी अपनी जीत पर यकीन नहीं हो रहा हो.

ओसाका ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैंने यह मैच जीत लिया. मैं सचमुच हैरान हूं कि मैं जीत गई.” ओसाका की वापसी झेंग जितनी मुश्किल तो नहीं थी, लेकिन वह निर्णायक सेट में 2-4 से पीछे थीं. उन्होंने कठिन मुकाबले के दौरान अपनी झुंझलाहट जाहिर करने के लिए माफी भी मांगी.

उलटफेर से बाल-बाल बचे टेलर फ्रिट्ज

पुरुषों में नौवीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज हालांकि उलटफेर का शिकार होने से नहीं बच पाये. फ्रिट्ज ने दो सेट की बढ़त गंवा दी और 24वीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को सेरुंडोलो से 3-6, 4-6, 6-3, 6-4, 6-4 से हार गए. फ्रिट्ज ने कहा, “मुझे नहीं पता कि आज मैंने ऐसा कैसे होने दिया.”

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति