चित्रकूट के मानिकपुर-सतना मुख्य मार्ग की हालत खस्ता, सड़क से ज्यादा रोड पर गड्ढा

Last Updated:August 26, 2026, 10:22 IST

चित्रकूट जिले के मानिकपुर-सतना मुख्य मार्ग की, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है. लोकल 18 की टीम जब इस मार्ग पर टिकरिया के पास पहुंची तो सड़क की स्थिति बेहद खराब नजर आई है. सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे दिखाई दिए, जिनमें बारिश का पानी भरा था. पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं हो पा रहा था. बाइक सवारों के साथ-साथ चार पहिया और भारी वाहनों को भी इन गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है.

चित्रकूट: पाठा क्षेत्र की मानिकपुर-सतना मुख्य सड़क कभी अपनी खराब हालत के लिए जानी जाती थी.vलंबे इंतजार के बाद जब इस सड़क का निर्माण हुआ तो लोगों को उम्मीद जगी कि अब उनका सफर आसान होगा और वाहनों को रफ्तार मिलेगी. हालांकि कुछ वर्षों तक लोगों को इसका फायदा भी मिला. लेकिन अब यही सड़क एक बार फिर बदहाली की ओर लौटती दिखाई दे रही है. जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और बारिश के कारण इनमें पानी भर जाने से राहगीरों के लिए खतरा और बढ़ गया है.

टिकरिया के पास सड़क बेहद खराब

हम बात कर रहे हैं चित्रकूट जिले के मानिकपुर-सतना मुख्य मार्ग की, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है. लोकल 18 की टीम जब इस मार्ग पर टिकरिया के पास पहुंची तो सड़क की स्थिति बेहद खराब नजर आई है. सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे दिखाई दिए, जिनमें बारिश का पानी भरा था. पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं हो पा रहा था. बाइक सवारों के साथ-साथ चार पहिया और भारी वाहनों को भी इन गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है. राहगीरो का मानना है कि बारिश के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है. सड़क पर पानी भर जाने के बाद गड्ढे दिखाई नहीं देते और वाहन चालक अचानक उनमें फंस जाते हैं. इससे दोपहिया वाहन चालक कई बार गिर कर चोटिल भी हो चुके हैं.

इस सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल

वहीं सड़क से गुजर रहे राहगीर विकास मिश्रा ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि वह अपने गांव से आ रहे थे. उनका कहना है कि पूरी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिसके कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है. उन्होंने बताया कि यह सड़क करीब पांच से छह वर्ष पहले बनी थी, लेकिन लगातार भारी वाहनों के आवागमन के चलते अब कई हिस्सों में सड़क टूट चुकी है. बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से वे दिखाई भी नहीं देते, ऐसे में दिन के समय भी लोगों को परेशानी होती है, जबकि रात के समय इस सड़क में हादसे का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ गया है.

वाहनों में रखा समान हो जाता है खराब

वहीं रोड से निकल रहे ट्रक चालक मोहम्मद जिगरिया ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि वह सतना से चित्रकूट की ओर जा रहे हैं. शुरुआती कुछ किलोमीटर तक सड़क ठीक है, लेकिन इसके बाद बड़े-बड़े गड्ढे शुरू हो जाते हैं. ट्रक और अन्य भारी वाहनों को इन गड्ढों से निकलने में काफी परेशानी होती है. कई बार वाहनों में रखा सामान क्षतिग्रस्त होने का खतरा रहता है और वाहन भी गड्ढों में फंस जाते हैं. हालांकि अब देखना यह होगा कि इस रोड का मरम्तिकरण का कार्य कब शुरू होता है,और कब यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को यह सड़क एक बार फिर से सही मिलेगी.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ेंLocation :

Chitrakoot,Uttar Pradesh

First Published :

August 26, 2026, 10:22 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति