माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी को स्टारडम हिला गई थी ये हसीना, आते ही दी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर

Last Updated:July 16, 2026, 20:36 IST

यूं तो बॉलीवुड में हर एक साल में कई हिट और सुपरहिट फिल्में रिलीज होती हैं. लेकिन साल 1989 में तो 8 ऐसी फिल्में आईं, जिन्होंने मेकर्स को मालामाल कर दिया था. माधुरी और श्रीदेवी के लिए तो ये साल बेहद खास रहा. लेकिन इसी साल एक नई नवेली एक्ट्रेस दोनों को मात देकर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर दे गई थी.

नई दिल्ली. साल 1989 में कई बड़े हीरो और हीरोइन की फिल्में रिलीज हुई. इनमें माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, रजनीकांत, मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गजों ने काम किया. माधुरी और श्रीदेवी के लिए तो ये साल बहुत लकी साबित हुआ था. लेकिन इन दोनों एक्ट्रेस को पछाड़ एक नई एक्ट्रेस ने ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर देकर चौंका दिया था.

हम बात कर रहे हैं साल 1989 में आई फिल्म मैंने प्यार किया में नजर आईं एक्ट्रेस भाग्यश्री की. सूरज बड़जात्या की इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री दोनों ने ही इस फिल्म से बतौर लीड डेब्यू किया था.

राजघराने से संबंध रखने वाली भाग्यश्री ने यूं तो अपने करियर की शुरुआत साल 1987 में टीवी शो से की थी.लेकिन साल 1989 में आई फिल्म मैंने प्यार किया से वह रातोंरात सुपरस्टार बन गई थीं.फिल्म में उन्होंने मासूम लड़की सुमन का रोल निभाया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था. फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फिल्म से भाग्यश्री की तो चांदी ही हो गई थी. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे.लेकिन इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस को दोबारा ऐसी सफलता नहीं मिली.

इसी साल 1989 में माधुरी दीक्षित का करियर चमकाने वाली फिल्म ‘राम लखन’ रिलीज हुई थी. सुभाष घई द्वारा निर्देशित फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित लीड रोल में नजर आए थे. जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म में अहम रोल में थे. फिल्म ने तकरीबन 18 करोड़ का बिजनेस किया था,जबकि इसका बजट 2.83 करोड़ था. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

इसी साल यश चोपड़ा श्रीदेवी और ऋषि कपूर की सुपरहिट फिल्म चांदनी लेकर आए थे.फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. फिल्म ने लगभग 8 से 10 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे.

इसके अलावा इसी साल 1989 में श्रीदेवी और सनी देओल की फिल्म चालबाज रिलीज हुई थी. इस साल श्रीदेवी ने भी धमाल मचा दिया था. उनकी ये फिल्म हिट साबित हुई थी. फिल्म में रजनीकांत जैसे सुपरस्टार भी नजर आए थे.

बता दें कि जब साल 1989 में माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी ने अपनी एक्टिंग से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर रखा था, उस वक्त नई नवेली एक्ट्रेस भाग्यश्री ने मासूम लड़की सुमन का रोल निभाकर दोनों को तगड़ी टक्कर दी और इतिहास रच दिया था. लेकिन इसके बाद श्रीदेवी और माधुरी का करियर चमका और भाग्यश्री का करियर ठप हो गया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति