‘मैं तो Overdressed RED हूं’, ऑल-रेड लुक में छाए अमिताभ बच्चन, कैप्शन ने लूट ली महफिल

Last Updated:July 16, 2026, 21:25 IST

उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी अमिताभ बच्चन अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं. खासतौपर पर अपने ब्लॉग के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं. इस बार उन्होंने अपने ऑल-रेड लुक की तस्वीर शेयर करते हुए खुद को मजाकिया अंदाज में ‘ओवरड्रेस्ड रेड’ बताया, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली. 83 साल के अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की. तस्वीर में वह पूरी तरह लाल रंग की ड्रेस में नजर आए. उन्होंने इस लुक के साथ सफेद जूते पहने थे, जिससे उनका अंदाज ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों का मेल लग रहा था.

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया. इस बार उन्होंने खुद को ही ‘ओवरड्रेस्ड रेड’ यानी जरूरत से ज्यादा लाल कपड़ों में तैयार बता दिया है.ये पहली बार नहीं है, जब वह अपने ब्लॉग की वजह से छाए हुए हैं.

 वायरल हुआ बिग बी का रेड लुक

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है. इस फोटो के साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘ओवरड्रेस्ड रेड’ अमिताभ बच्चन अपने काम के साथ-साथ अपने ब्लॉग के लिए भी काफी मशहूर हैं. वह लगभग हर दिन अपने एक्सटेंडेड फैमिली के नाम से जाने जाने वाले फैंस के लिए ब्लॉग लिखते हैं. इनमें वह अपनी जिंदगी, काम और रोजमर्रा के अनुभव शेयर करते हैं.इस बार उन्होंने अपनी लाल कपड़ों वाली फोटो शेयर की है, जिस पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं.

‘कल्कि 2’ की शूटिंग में बिजी हैं बिग बी

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म का नया शेड्यूल इसी महीने हैदराबाद में शुरू हुआ है. इस सीक्वल में उनके साथ प्रभास और कमल हासन भी नजर आएंगे. फिल्म में कमल हासन एक बार फिर सुप्रीम यास्किन के किरदार में होंगे, जबकि अमिताभ बच्चन अमर योद्धा अश्वत्थामा का रोल निभाते दिखेंगे.

बता दें कि इसके अलावा अमिताभ बच्चन जल्द ही “कौन बनेगा करोड़पति” के 18वें सीजन के साथ टीवी पर वापसी करने वाले हैं. वह करीब दो दशकों से इस लोकप्रिय क्विज शो की मेजबानी कर रहे हैं. अमिताभ अपने ब्लॉग में वह कई बार बता चुके हैं कि शूटिंग और दूसरे काम खत्म करते-करते उन्हें रात के 4 या 5 बजे तक जागना पड़ता है. सिनेमा के प्रति उनका यही समर्पण आज भी उन्हें सबसे अलग बनाता है.

About the Author

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति